एक्सप्लोरर

Pujara vs Nathan Lyon: पुजारा के लिए खतरा बन गया है यह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, अब तक सबसे ज्यादा बार किया आउट

India vs Australia: चेतेश्वर पुजारा अब तक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार नाथन लायन के खिलाफ आउट हुए हैं. वे इंदौर टेस्ट में भी लायन का शिकार बने.

Cheteshwar Pujara India vs Australia Indore: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया. टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई. इस मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा दो बार नाथन लायन का शिकार बने. इसके साथ ही लायन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे पुजारा को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

पुजारा पहली पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें लायन ने बोल्ड किया. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया. पुजारा ने 142 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्का लगाया. इस तरह उन्होंने 59 रन बनाए. इसके बाद लायन की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे. लायन ने पुजारा को टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार आउट किया. पुजारा किसी एक गेंदबाज से सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं.

लायन के बाद दूसरे स्थान पर एंडरसन हैं. एंडरसन ने पुजारा को टेस्ट में 12 बार आउट किया है. इस मामले में अंडरवुड भी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने सुनील गावस्कर को 12 बार आउट किया है. माइकल होल्डिंग और इमरान खान, गावस्कर को 11 बार आउट कर चुके हैं. 

गौरतलब है कि इंदौर टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 109 रन और दूसरी पारी में 163 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए हैं. अब टीम दूसरी पारी खेलने मैदान में उतरेगी.

टेस्ट फॉर्मेट में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी -

  • पुजारा बनाम नाथन लायन - 13
  • पुजारा बनाम जेम्स एंडरसन - 12
  • गावस्कर बनाम अंडरवुड - 12
  • गावस्कर बनाम होल्डिंग - 11
  • गावस्कर बनाम इमरान खान - 11

यह भी पढ़ें : India vs Australia: भारत के खिलाफ सबसे सफल स्पिन गेंदबाज़ बने नाथन लियोन, मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget