एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: टी सेशन तक मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया, रहाणे ने जड़ी फिफ्टी

IND Vs AUS, Day 2 Tea, Highlights: टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में विहारी और पंत का विकेट गंवाया. लेकिन रहाणे की फिफ्टी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है.

IND Vs AUS, 2nd Test Match, Day 2 Tea, Highlights: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को दूसरे सत्र की समाप्ति के बाद अपनी पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 189 रन बना लिए हैं. इस सत्र में भारत ने दो विकेट गंवाए. इस सत्र में भारत ने हनुमा विहारी (21) और ऋषभ पंत (29) के विकेट गंवाए. मेजबान टीम की पहली पारी के स्कोर 195 रनों की तुलना में भारत अभी भी 6 रन पीछे है. रहाणे 121 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले दिन ही मेजबान टीम की पहली पारी 195 रनों पर समेट दी थी. इसके बाद दिन की समाप्ति तक भारत ने मयंक अग्रवाल (0) का विकेट गंवाकर 36 रन बना लिए थे.

चेतेश्वर पुजारा सात और अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल 28 रनों पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय बल्लेबाजों और मेजबान गेंदबाजों और फील्डरों के साथ किस्मत ने आंखमिचौली खेली. कुछ स्निक हुए, कुछ कैच छूटे और कुछ बहुत अच्छी गेंदों पर विकेट नहीं मिले.

इन सबके बीच पुजारा और गिल ने 61 रनों की साझेदारी पूरी. गिल ने अपने पिछले दिन के स्कोर में 17 रन जोड़े. कल उन्होंने पांच चौके लगाए थे और आज तीन लगाए. गिल अपना यादगार अर्धशतक पूरा कर पाते उससे पहले ही पैट कमिंस ने उन्हें कप्तान तथा विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया.

गिल ने 65 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे अब पुजारा का साथ देने विकेट पर आए लेकिन कुल सकोर में तीन रन जोड़ने के बाद पेन ने कमिंस की एक बेहतरीन गेंद पर पुजारा को पहले स्लिप में लपक लिया.

पुजारा का विकेट 64 के कुल योग पर गिरा. पुजारा ने 70 गेंदों का सामना कर एक चौके की मदद से 17 रन बनाए. इसके बाद हनुमा विहारी और कप्तान रहाणे ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. दोनों ने लंच तक संयम के साथ खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 26 रन जोड़े.

लंच के बाद दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन 116 के कुल योग पर नेथन लॉयन ने विहारी को अपनी जाव में फंसाकर पवेलियन जाने को मजबूर किया. विहारी का कैच स्लिप में स्टीव स्मिथ ने लपका. विहारी ने 66 गेंदों का सामना कर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए.

इसके बाद कप्तान का साथ देने पंत आए. पंत ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए. पंत और रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 87 गेंदों पर 57 रन जोड़े. पंत का विकेट 173 के कुल योग पर गिरा. उनका विकेट मिशेल स्टार्क ने लिया. पंत ने 40 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए.

चार मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है. आस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भारत को 8 विकेट से हराया था. यह टेस्ट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया क्योंकि दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रनों पर सिमट गई थी, जो टेस्ट इतिहास में उसका पारी का न्यूनतम योग है.

IND Vs AUS: डेविड वार्नर की चोट को लेकर ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ी, कोच ने दिया यह बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget