एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले मैदान और जिम में बुमराह ने खूब बहाया पसीना, वीडियो वायरल

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान और जिम में जमकर पसीना बहाया.

Jasprit Bumrah Start Practice: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वहीं इस सीरीज के पहले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है. उन्होंने मैदान पर प्रैक्टिस और जिम में वर्कआउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जो जमकर वायरल हो रहा है.

मैदान और जिम में बुमराह ने बहाया पसीना
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. वह एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि बुमराह अब पूरी तरह से फिट हैं और वह टी20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम का हिस्सा है. वहीं बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किय है. इस वीडियो में बुमराह मैदान पर बॉलिंग का अभ्यास करते हुए और जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं. बुमराह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट है बुमराह के नाम
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अभी तक 5 मैचों में 7 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने 120 रन दिए हैं. इस मामले में भुवनेश्वर कुमार दूसरे नंबर पर हैं. भुवनेश्वर ने तीन मैचों में 5 विकेट झटके हैं. जबकि हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर हैं. पांड्या ने 3 मैचों में 3 विकेट लिए हैं. विनय कुमार भी तीन विकेटों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. इसमें बुमराह के साथ-साथ हर्षल पटेल की वापसी हुई है. हर्षल चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. टीम इंडिया को बुमराह के साथ ही हर्षल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. ये दोनों ही तेज गेंदबाज टी20 विश्वकप में भारत के लिए शानदार साबित होंगे. ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम टीमों को बुमराह और हर्षल से बचकर रहने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: हर्षल पटेल पर फैन ने उठाया सवाल तो भड़के सुनील गावस्कर, कही यह बड़ी बात

IND vs AUS: भारत के खिलाफ सीरीज के पहले ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया के खिलाफ फॉर्म में वापस लौटेंगे आरोन फिंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget