एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: विराट कोहली पर मानसिक दबाव बना रहा है ऑस्ट्रेलिया, हेजलवुड ने दिया यह बयान

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की कोशिश इस मुकाबले में विराट कोहली को नाकाम करने की है.

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होने जा रही है. वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जोश हेजलवुड की गेंदों पर परेशाना दिखे थे और तीनों मैचों में अपना विकेट इस गेंदबाज की गेंदों पर गंवाया. हेजलवुड ने विराट कोहली पर टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

हेजलवुड ने कहा है कि 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मैच में उन्हें कोहली के खिलाफ थोड़ी बहुत मानसिक बढ़त हासिल होगी. हेजलवुड ने कहा, "नहीं मुझे नहीं लगता कि मुझे उनके खिलाफ एडवांटेज होगा. सफेद गेंद से उनके खिलाफ मेरी किस्मत ने साथ दिया. इससे आप अगले प्रारूप में मदद ले सकते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि यह एक नई शुरुआत होगी. गुलाबी गेंद से अलग कहानी होती है. उन्होंने पिछले साल लाल गेंद से रन किए थे."

हेजलवुड ने विराट कोहली के विकेट को बेहद ही अहम बताया है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनके खिलाफ शुरुआत करना भी अहम है. हम उनके खिलाफ एक टेस्ट में दो ही पारियों में खेलेंगे. यह जरूरी है कि हम उनके खिलाफ अच्छी शुरुआत करें और उन पारियों में उनके प्रभाव को खत्म करें."

हेजलवुड ने गुलाबी गेंद से गेंदबाजी करने की चुनौती पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी टीम लाइट्स में गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि गेंद लाइट्स में ज्यादा मूव करती है. हेजलवुड ने कहा, "हां, जाहिर बात है.. मुझे लगता है कि रात में मैच का समय जल्दी निकलता है, खासकर जब आप तेज गेंदबाजी कर रहे हो."

हेजलवुड ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट में पहले गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर आप पहले बल्लेबाजी करते हो तो आपको फायदा है."

BCCI में इसी महीने होने हैं चुनाव, सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget