एक्सप्लोरर

IND vs AUS: पहली बार पांच विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज ने खोला अपनी सफलता का राज, जानिए क्या कहा

सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 134.1 ओवर फेंके हैं, जो भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा हैं. साथ ही वह इस सीरीज में अभी तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

India vs Australia 4th Test: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आज पहली बार टेस्ट मैच की एक पारी में पांच विकेट लिए. वह गाबा में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं. सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 134.1 ओवर फेंके हैं, जो भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा हैं. साथ ही वह इस सीरीज में अभी तक भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इसके अलावा मैदान पर उनकी फील्डिंग भी काफी चुस्त दिखी है. उन्होंने अपनी फिटनेस का श्रेय लॉकडाउन में घर में की गई फिटनेस को दिया है.

चौथे दिन सोमवार का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने कहा, "मैं इसके लिए सोहम भाई (सोहम देसाई, स्ट्रैंग्थ एंड कंडीशनिंग कोच) का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए एक कार्यक्रम डिजाइन किया और मेरी ट्रेनिंग पर काम किया. फिटनेस काफी अहम है. मैंने लॉकडाउन से अपने आप पर काम किया है. मुझे उनसे नियमित कार्यक्रम मिल रहे हैं जो मैं लॉकडाउन में फॉलो कर रहा था. मुझे अब पता चला कि फिटनेस कितनी जरूरी है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में."

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर सिराज ने टेस्ट डेब्यू किया था. उनका यह दौरा काफी भावुक रहा है. ऑस्ट्रेलिया में आने के कुछ दिन बाद ही उनका पिता का निधन हो गया था, लेकिन वह क्वारंटीन में रहने के कारण पिता के अंतिम संस्कार में नहीं जा सके थे. इसके बाद उन्होंने नस्लीय टिप्पणी का भी सामना किया.

उनसे जब पूछा गया कि इतने भावुक दौरे पर सफलता हासिल कर कैसा महूसस कर रहे हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "सबसे पहले मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मुझे खेलने का मौका मिला. यह मेरे पिता की इच्छा थी कि उनका बेटे खेले और पूरा विश्व उसको देखे. काश के वह होते और देख पाते तो वह काफी खुश होते. यह उनका आशीर्वाद है कि मैं पांच विकेट ले पाया. मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं."

सिराज ने आगे कहा, "मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैं पांच विकेट ले सका. यह काफी मुश्किल स्थिति है. मेरे पिता नहीं हैं. मैंने अपने घर पर बात की, अपनी मां से बात की. उन्होंने मुझे प्रेरित किया, मुझे मजबूत किया. उनके समर्थन से मुझे मानसिक तौर पर काफी मजबूत की. मुझे लगता है कि पिता की इच्छा थी वो मुझे पूरी करनी हैं."

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: शेन वॉर्न ने की टिम पेन की आलोचना, कहा- कप्तान की रणनीति अच्छी नहीं रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget