एक्सप्लोरर

IND Vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: भारत के पास 53 रनों की लीड, पृथ्वी शॉ हुए आउट

IND Vs AUS, Adelaide Test, Day 2 Live Score Updates: डिनर ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाज बेहद ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. अश्विन ने ना सिर्फ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का विकेट लिया है, बल्कि हेड को भी पवेलियन वापस भेज दिया है.

IND Vs AUS Adelaide Test Day 2 Live Score Updates, India Vs Australia Live Score Updates, Live Updates IND Vs AUS 1st Test Day 2 Live Score Updates: भारत के पास 53 रनों की लीड, पृथ्वी शॉ हुए आउट

Background

IND Vs AUS, Adelaide Test Day 2 Live Score Updates: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए हैं.

 

दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे आर अश्विन और 9 रन बनाकर खेल रहे साहा के कंधों पर भारत के स्कोर को आगे बढ़ाने का जिम्मा होगा. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश टीम इंडिया को जल्द से जल्द समेटने की होगी.

 

पहले दिन के खेल की बात करें तो टीम इंडिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 32 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन वापस लौट चुके थे. पुजारा ने हालांकि 43 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की पारी को संभालने की कोशिश की.

 

पहले सेशन में टीम इंडिया उस वक्त अच्छी स्थिति में नज़र आ रही थी जब कप्तान विराट कोहली 74 रन बनाकर अंजिक्य रहाणे के साथ बढ़ी पार्टनरशिप की ओर बढ़ रहे थे. लेकिन तभी कोहली रनआउट हो गए.

 

कोहली का विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच में शानदार तरीके से वापसी की और स्टार्क ने रहाणे का, जबकि हेजववुड ने विहारी का विकेट हासिल कर लिया. आर अश्विन और साहा ने हालांकि इसके बाद पहले दिन कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.

 

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पुजारा ने दिन का खेल खत्म होने के बाद माना कि ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. वहीं नॉथन लिएन ने विराट कोहली का विकेट मिलने को ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी राहत बताया.

17:00 PM (IST)  •  18 Dec 2020

दूसरी पारी में भारतीय टीम को पहला झटका लगा है. पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें पेट कमिन्स ने क्लीन बोल्ड कर दिया. फिलहाल भारतीय टीम ने दूसरी पारी में पांच ओवर में 9 रन बना लिए हैं.
16:39 PM (IST)  •  18 Dec 2020

भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 192 रनों पर ढेर कर दिया. भारत ने अपनी पहली पारी में 244 बनाए थे. इस लिहाज से उसे आस्ट्रेलिया पर 53 रनों की अहम बढ़त मिली है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान टिम पेन ने नाबाद 73 रन बनाए. उन्होंने 99 गेंदों का सामना कर 10 चौके मारे. मार्नस लाबुशैन ने 47 रनों का योगादान दिया। इन दोनों के अलावा कैमरून ग्रीन (11) और मिशेल स्टार्क (15) और नाथन लॉयन (10) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. स्टीव स्मिथ ने 29 गेंदों पर एक रन बनाया. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए. उमेश यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget