एक्सप्लोरर

IND Vs AUS, Adelaide Test Playing 11: नए खिलाड़ी को मौका देगा ऑस्ट्रेलिया, ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमें

IND Vs AUS Playing 11: टीम इंडिया ने तो मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन हालांकि टॉस से पहले ही अपनी टीम की जानकारी देंगे.

IND Vs AUS 1st Test Playing 11: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एडिलेड ओवल के मैदान पर खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट से बार्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने जा रही है. 2018-19 में टीम इंडिया ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मात देकर बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोशिश बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास दोबारा लाने की जरूर है, लेकिन फिलहाल टीम अपने स्टार खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. टीम इंडिया ने मैच से एक दिन पहले ही टीम का एलान कर मानसिक बढ़त बनाने की कोशिश की है.

2018-19 की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई टीम अब कहीं अधिक मजबूत नज़र आ रही है. 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टेंपरिंग विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में काफी कुछ बदल दिया था. दोनों टीमों के बीच खेली गई पिछली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी थी और उसके पास अपने दो स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ भी नहीं थे.

मजबूत है ऑस्ट्रेलिया का मीडिल ऑर्डर

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में ना सिर्फ स्मिथ की वापसी हो चुकी है, बल्कि उसे लाबुशेन के रूप में एक नया सितारा भी मिल गया है. फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल इंग्लैंड में जाकर एशेज सीरीज पर अपना कब्जा बरकरार रखा और उसके बाद अपने घर में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात दी.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस के दौरान ही अपनी प्लेइंग इलेवन से पर्दा हटाने का एलान किया है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन लगभग तय हो चुकी है. कप्तान और कोच दोनों ने ही ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के डेब्यू को कंफर्म किया है. इसके अलावा पेन ने संकेत दिए हैं कि खराब फॉर्म के बावजूद बर्न्स खेलेंगे और वेड ओपनिंग में उनका साथ देंगे.

मीडिल ऑर्डर का जिम्मा लाबुशेन, स्मिथ और हेड के हाथों में रहेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम डे नाइट टेस्ट में स्टार्क के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें जरूर मौका देगी. हेजलवुड और कमिंस का खेलना पूरी तरह से तय है.

गिल को नहीं मिला मौका

इंडियन टीम पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन से पर्दा हटा चुकी है. टीम इंडिया ने शुभमन गिल की बजाए पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है. विहारी नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे और उन्हें पार्ट टाइम गेंदबाज की भूमिका भी निभानी होगी.

स्पिन गेंदबाजी की कमान अश्विन के हाथों में रहेगी. बुमराह और शमी के अलावा उमेश यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में टीम में रखा गया है.

टीमें

Team India: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, आर. अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह.

Australia Probable: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड और नॉथन लियोन

IND Vs AUS: डे-नाइट टेस्ट के लिए तैयार हैं विराट कोहली, पिंक बॉल को इसलिए बताया बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget