एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: ब्रिस्बेन टेस्ट में सिराज और सुंदर को कहे गए ये अपशब्द

इससे पहले सिडनी में भी दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कहे थे. उस वक्त क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी भी मांगी थी.

India vs Australia: सिडनी के बाद भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर एक बार फिर दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की वेबसाइट के मुताबिक, गाबा में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दर्शकों ने सिराज और वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल किया.

वेबसाइट के मुताबिक दर्शकों ने सिराज को 'ग्रब' कहकर बुलाया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों की नजरें मैदान के अलावा स्टैंड में बैठे दर्शकों पर थी. सिराज ही नहीं इस मैच से टेस्ट डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भी इस तरह की हरकत का सामना करना पड़ा.

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड ने केट नाम के दर्शक के हवाले से लिखा है, "मेरे पीछे बैठे लोग लगातार सुंदर और सिराज को 'ग्रब' बुला रहे थे. उन्होंने सिराज से कुछ कहना शुरू किया और यह एससीजी की तरह ही कुछ था. एक समय उनमें से एक आदमी चिल्ला रहा था सिराज हमारी तरफ हाथ हिलाओ, सिराज तुम 'ग्रब' हो."

सिराज को पिछले पलटते हुए स्टैंड की तरफ हाथ हिलाते हुए देखा जा सकता था. 'ग्रब' शब्द ऑस्ट्रेलिया में ऐसे इंसान के लिए उपयोग में लिया जाता है जो साफ-सुथरा न हो.

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेडियम के जिस सेक्शन में दर्शक बैठ थे और बीयर पी रहे थे वहां कुछ लोग लाइफगार्ड के कपड़े पहने हुए थे. वहीं एक शख्स को मैदान से बाहर ले जाया गया. दो अपनी सीट पर खड़े होकर ऑसी, ऑसी चिल्ला रहा था.

सिडनी टेस्ट में भी दर्शकों ने किया था दुर्व्यवहार

गौरतलब है कि इससे पहले सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी दर्शकों ने मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह पर नस्लीय टिप्पणी की थी. इन दोनों ने इसकी शिकायत अंपायर से भी की थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे, जिसके बाद करीब 10 मिनट के लिए खेल भी रोकना पड़ा था. इसके बाद फिर करीब छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया था.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मांगी थी माफी

भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माफी भी मांगी थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान टिम पेन ने भी इसे शर्मनाक बताया था. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी इसे लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निंदा की थी और भेदभाव को बर्दाश्त ना करने की बात कही थी. वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच का भरोसा भी दिया था.

ऐसा रहा चौथे टेस्ट का पहला दिन

गाबा के तेज विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. हालांकि, एक बार फिर उसकी शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 13 रन के स्कोर पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद मार्नस लाबुशेन 108, स्टीव स्मिथ 36 और मैथ्यू वेड 45 की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं. कप्तान टिम पेन 38 और कैमरून ग्रीन 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत के लिए डेब्यू मैन टी नटराजन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. उन्होंने लाबुशेन और वेड को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा वाशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली.

इसे भी पढ़ें- 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें क्रिकेटर बने नाथन ल्योन, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND Vs AUS: टी नटराजन ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, स्पेशल क्लब में हुई एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget