एक्सप्लोरर

IND vs AUS: कल से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से यानी गुरुवार, 26 दिसंबर से चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा. यहां जानें इस मुकाबले से जुड़ी A टू Z डिटेल्स.

India vs Australia Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से यानी गुरुवार, 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा. 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का यह चौथा टेस्ट है. अभी तक पांच मैचों की यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. WTC फाइनल के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बाकी दोनों मैच जीतना काफी जरूरी है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार, सुबह 5 बजे से शुरू होगा. इस मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर हॉटस्टार एप्प पर देख सकेंगे. 

भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है. खबरों की मानें तो कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. अभी तक दूसरे और तीसरे टेस्ट में हिटमैन मिडिल ऑर्डर में खेले थे. शुभमन गिल टीम से बाहर हो सकते हैं. गिल की जगह तीन नंबर पर केएल राहुल के खेलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

इसके बाद चार नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. पांच नंबर पर ऋषभ पंत खेलते दिखेंगे. पंत अभी तक इस सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह टॉप-10 से भी बाहर हो गए हैं. फिर छह नंबर पर रवींद्र जडेजा, सात नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी और आठ नंबर पर वाशिंगटन सुंदर के खेलने की खबर है. 

मेलबर्न की पिच को देखते हुए टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. वहीं नितीश अभी तक शानदार लय में दिखे हैं. ऐसे में वह एक बल्लेबाज के तौर पर अंतिम ग्यारह में शामिल रह सकते हैं. तेज गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की तिकड़ी एक बार फिर एक्शन में दिख सकती है. 

मेलबर्न की पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. इसी कारण टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा और वाशिंटन सुंदर दोनों को शामिल कर सकती है. वैसे, यहां रन बनाना भी काफी आसान रहता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला ले सकती है. 

ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. कंगारुओं ने 19 साल के सैम कोंस्टास को अंतिम ग्यारह में शामिल किया है. उन्हें नाथन मैकस्वीनी की जगह मौका मिला है. इसके अलावा चोटिल जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड टीम में आए हैं. 

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन ल्योन, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड. 

चौथे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget