एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खूब मिलता है टर्न, यहां टॉप-4 गेंदबाजों में सभी स्पिनर्स

Narendra Modi Stadium: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां स्पिनर्स हमेशा से हावी रहे हैं.

Ahmedabad Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. फिलहाल, इस सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम यहां 2-1 से बढ़त बनाए हुए हैं. पिछले तीनों मुकाबलों में स्पिन फ्रेंडली पिच नजर आई थी और यह सभी मुकाबले 3-3 दिन के अंदर खत्म हो गए थे.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भी इस सीरीज के पिछले मुकाबलों की तरह ही रहने वाली है. यहां भी नागपुर, दिल्ली और इंदौर की तरह पहले दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. यहां हमेशा से स्पिनर्स ही हावी रहे हैं. इस मैदान पर सबसे सफल टॉप-4 गेंदबाजों में सभी स्पिनर्स हैं.

इस मैदान पर अनिल कुंबले ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है. इस दिग्गज स्पिनर ने मैचों की 13 पारियों में 36 विकेट चटकाए. इस दौरान कुंबले का गेंदबाजी औसत 26.77 का रहा. यहां दूसरे सबसे सफल स्पिनर हरभजन सिंह रहे. भज्जी ने 7 मैचों की 11 पारियों में 34.82 की औसत से 29 विकेट लिए.

इस लिस्ट में तीसरे नंबर अक्षर पटेल हैं. अक्षर ने यहां महज 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में गेंदबाजी की और 9.30 की लाजवाब गेंदबाजी औसत से 20 विकेट चटकाए. अक्षर के बाद आर अश्विन का नंबर आता है. अश्विन ने 3 मैचों की 6 पारियों में 19 विकेट लिए. इस दौरान अश्विन का गेंदबाजी औसत 18.89 रहा. 

पिछले दो टेस्ट में घातक साबित हुए थे स्पिनर्स
दो साल पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच खेले गए थे. यहां टेस्ट महज दो दिन चल पाया था और दूसरा टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया था. दोनों टेस्ट मैचों में स्पिनर्स पहली गेंद से ही हावी रहे थे. इन दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें...

Umesh Yadav: 'कोयले की खदान में काम करने वाले का बेटा...', दिनेश कार्तिक ने सुनाई उमेश यादव के संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget