एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live: पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, जीता बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live Updates: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में खेले गए पहले टेस्ट में जीत हासिल कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत जीत के साथ की.

Key Events
IND vs AUS 1st Test Day 4 Live Updates India vs Australia live commentary Indian very close to win IND vs AUS 1st Test Day 4 Live: पर्थ टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, जीता बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच
भारतीय क्रिकेट टीम
Source : BCCI

Background

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेला जा रहा पहला टेस्ट चौथे ही दिन समाप्त हो सकता है. मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 7 विकेट की दरकार है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल करने के लिए 522 रन और बनाने होंगे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरे दो दिन का वक्त बाकी है. 

पर्थ में अब तक टीम इंडिया का दबदबा दिखाई दिया है. बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही डिपार्टमेंट में भारतीय टीम अव्वल दिखाई दी है. तीसरा दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहले बैटिंग में कमाल करते हुए विशाल स्कोर कायम किया और फिर बॉलिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के अहम शुरुआती विकेट झटक लिए.

22 नवंबर से शुरू हुए मुकाबले में टीम इंडिया शुरुआत में कमजोर दिखाई दी. भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और टीम 150 रनों पर ऑलआउट हो गई. फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 104 रनों पर ही समेट दिया. यहां से मुकाबले में टीम इंडिया का दबदबा दिखाई दिया. 

दूसरी पारी में कमाल कर ऑस्ट्रेलिया को दिया बड़ा लक्ष्य

फिर दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 487/6 रन बोर्ड पर लगाकर पारी घोषित कर दी. इसके साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा. भारत के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग पर उतरे यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 161 रन स्कोर किए. जायसवाल ने इस दौरान 297 गेंदों का सामना किया. इसके अलावा विराट कोहली ने 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100* रन बनाए. 

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दिन खत्म होने तक तीन विकेट गंवा दिए. दिन समाप्त होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4.2 ओवर में 12/3 रन था. अब कंगारू टीम को जीत के लिए दो दिनों में 7 विकेट के साथ 522 रन बनाने की जरूरत है.  

13:24 PM (IST)  •  25 Nov 2024

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live: भारत ने जीता पर्थ टेस्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कंगारू टीम 238 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए रन चेज में ट्रेविस हेड ने 89 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके.

12:58 PM (IST)  •  25 Nov 2024

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live: ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

तीसरे सेशन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने 9वां विकेट गंवा दिया. अब टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार है. 54 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 227/9 रन हो गया है. नाथन लियोन के बाद जोश हेजलवुड आखिरी विकेट के लिए क्रीज पर आए. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget