एक्सप्लोरर

IND vs AFG: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगान टीम में घातक खिलाड़ी की वापसी, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

India vs Afghanistan: भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अफगान टीम में राशिद खान की वापसी हुई है.

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में आयोजित होगा. अफगानिस्तान ने इस सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है. अहम बात यह है कि राशिद खान की टीम में वापसी हुई है. राशिद विश्व कप 2023 के बाद से ब्रेक पर थे. लेकिन उनके खेलने पर अभी भी संदेह है. राशिद चोटिल होने के बाद रिकवरी पर काम कर रहे हैं.

दरअसल राशिद खान ने हाल ही में पीठ की सर्जरी करवाई थी. इसी वजह से वे यूएई के खिलाफ हुई सीरीज का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो गई है. आईसीसी की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक राशिद खान का भारत के खिलाफ खेलना तय नहीं है. यह उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए इब्राहिम जादरान को कप्तान बनाया है.

गौरतलब है कि राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच नवंबर 2023 में खेला था. यह मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला गया था. इसके बाद से उनकी मैदान पर वापसी नहीं हो सकी है. अगर राशिद के अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो वह शानदार रहा है. राशिद ने 82 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 130 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 370 रन भी बनाए हैं. राशिद ने 103 वनडे मैचों में 183 विकेट झटके हैं. वे इस फॉर्मेट में 5 अर्धशतक लगा चुके हैं.

अफगानिस्तान टीम : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान.

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में किसे-किसे मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की स्क्वाड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget