एक्सप्लोरर

IND vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली जीत, अफगानिस्तान को 66 रनों से दी मात

India vs Afghanistan: इस मैच से लगभग चार साल बाद लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट चटकाए.

India vs Afghanistan: 2021 टी20 विश्व कप में आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम को पहली जीत मिल ही गई. अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर 12 के मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की यह दूसरी हार है.

अफगानिस्तान ने एक समय 12वें ओवर में सिर्फ 69 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि मानो टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी. लेकिन कप्तान मोहम्मद नबी और ऑलराउंडर करीम जनात ने छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के हार के अंतर को काफी कम कर दिया. मोहम्मद नबी ने 32 गेंदो में दो चौकों और एक छक्के की बदौलत 35 रन बनाए. वहीं जनात ने 22 गेंदो में नाबाद 42 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से तीन चौके और दो छक्के निकले. 

इसके अलावा अफगानिस्तान के लिए हजरतुल्लाह जजई ने 13, मोहम्मद शहजाद ने 00, रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 10 गेंदो में 19, गुलाबदीन नईब ने 20 गेंदो में 18 और नजीबुल्लाह जादरान ने 13 गेंदो में 11 रन बनाए. 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. साथ ही इस मैच से लगभग चार साल बाद लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट चटकाए.

रोहित और राहुल ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ करने उतरी टीम इंडिया को आज सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 14.4 ओवर में 140 रन जोड़े. रोहित 47 गेंदो में 74 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं केएल राहुल ने 48 गेंदो में 69 रनों की पारी खेली. इस दौरान राहुल के बल्ले से छह चौके और दो छक्के निकले.

शानदार शुरुआत मिलने के बाद कप्तान कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को तीन नंबर पर भेजा. पंत ने सिर्फ 13 गेंदो में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए. वहीं चार नंबर पर बैटिंग करने आए हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदो में नाबाद 35 रनों की धुआंधार पारी खेली. पांड्या के बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले.

वहीं अफगानिस्तान के लिए गुलाबदीन नईब और करीम जनात को एक-एक विकेट मिला. स्टार स्पिनर राशिद खान को कोई सफलता नहीं मिली. उन्होंने अपने चार ओवर में कुल 36 रन दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget