एक्सप्लोरर

Ind Eng T-20: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, बना दिया ये खास 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

पांच मुकाबलों की सीरीज के इस दूसरे मैच के दौरान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है.

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का लगातार दूसरा मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में खेले गए इस मुकाबले में 24 रन से जीत दर्ज की.

पांच मुकाबलों की सीरीज के इस दूसरे मैच के दौरान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक इस फॉर्मेट में कुल 2726 रन बनाए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा हेली और बेथ मूनी की जोड़ी ने कुल 2720 रन जोड़े हैं.

इस लिस्ट में सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन की जोड़ी तीसरे पायदान पर है, जिसने साथ मिलकर न्यूजीलैंड के लिए कुल 2556 रन जुटाए हैं.

ईशा ओझा और तीर्था सतीश की जोड़ी अब तक यूएई के लिए कुल 1985 रन बना चुकी है, जबकि पांचवें पायदान पर मौजूद कविशा ईगोडागे और ईशा ओझा की जोड़ी ने यूएई के लिए कुल 1976 रन जुटाए हैं.

ब्रिस्टल में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने चार विकेट खोकर 181 रन बनाए. टीम 31 के स्कोर तक तीन विकेट गंवा चुकी थी. यहां से जेमिमा रोड्रिग्स ने अमनजोत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 93 रन जुटाए. जेमिमा 41 गेंदों में एक छक्के और नौ चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुईं.

यहां से अमनजोत ने ऋचा घोष के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अमनजोत ने 40 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि ऋचा ने 20 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली.

मेजबान टीम की ओर से लॉरेन बेल ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए, जबकि लॉरेन फाइलर और एम अर्लॉट ने एक-एक शिकार किया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों के खेल तक सात विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. टीम 17 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी.

यहां से टैमी ब्यूमोंट ने एमी जोन्स के साथ 70 रन जोड़े. टैमी 35 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुईं. उनकी इस पारी में एक छक्का और आठ चौके शामिल थे. वहीं, एमी जोन्स ने 27 गेंदों में 32 रन की पारी खेली.

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं सोफी स्केलेटन ने 23 गेंदों में 35 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं. भारत के लिए श्री चरणी ने सर्वाधिक दो विकेट लिए. यह उनका दूसरा टी20 मैच था. इससे पिछले मुकाबले में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे. वहीं दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने एक-एक शिकार किया. बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाली अमनजोत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

आरएसजी/एएस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget