एक्सप्लोरर

TOSS INDvSA: अंतिम टेस्ट में विराट ने चला 'बड़ा दांव', टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में विराट की किस्मत रंग लाई है. भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज़ में टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही भारतीय टीम आज बिना किसी स्पिनर के पांच तेज़ गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतर रही है.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में विराट की किस्मत रंग लाई है. भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज़ में टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही भारतीय टीम आज बिना किसी स्पिनर के पांच तेज़ गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतर रही है.

बारिश के बावजूद मेजबान टीम पहले बल्लेबाज़ी करेगी. टीम इंडिया पहले ही 2-0 से सीरीज़ गंवा चुकी है जिसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन इस मुकाबले को जीतकर वो सम्मान के साथ वापस लौटना चाहेगी. कप्तान विराट ने तमाम आलोचनाएं झेलने के बाद इस मुकाबले में उप-कप्तान अजिंक्ये रहाणे की टीम में वापसी करवाई है.

रहाणे के स्थान पर रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में वापसी हुई है. आर अश्विन को आज प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है. जो कि एक बड़ा फैसला है. भारतीय टीम आज बिना किसी स्पिनर के पांच तेज़ गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतर रही है क्योंकि यह पिच तेज़ गेंदबाज़ों के मुफीद बताई जा रही है. 

भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी आज अपने टीम के प्लेइंग इलेवन में मौजूद इकलौते स्पिनर केशव महाराज़ को बाहर कर दिया है. केशव महाराज़ के स्थान पर अंदिले फेहुलक्वायो को टीम में मौका दिया गया है.

भारत के लिए यह दौरा अभी तक चुनौतियों से पूर्ण रहा है. केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के सामने भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में अपने देश से थोड़ी अनुकूल स्थिति कि विकेट पर भी भारत जीत हासिल नहीं कर सका.

तीसरे मैच में जिस विकेट पर भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है वो भी तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जा रही है. ऐसे में मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण भारत को एक बार फिर नाको चने चबवा सकता है.

आक्रामक कप्तान विराट कोहली की टीम की कोशिश इस टेस्ट मैच को जीत या ड्रॉ कराते हुए वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले मानसिक बढ़त लेने की होगी. हालांकि किसी भी लिहाज से उसके लिए यह आसान नहीं होगा.

टीमें:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार व हार्दिक पंड्या.

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबादा, लुंग नगिड़ि, अंदिले फेहुलक्वायो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget