एक्सप्लोरर

AUSvsENG: दूसरे मैच में बिना बदलाव के उतरेगा आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पहले टेस्ट मैच की टीम के साथ ही उतरेगी. दूसरा टेस्ट मैच अब से चंद मिनट बाद ऐडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है जो दिन-रात प्रारुप में खेला जाएगा.

एडिलेड: आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कहा कि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में पहले टेस्ट मैच की टीम के साथ ही उतरेगी. दूसरा टेस्ट मैच अब से चंद मिनट बाद ऐडिलेड ओवल में शुरू हो रहा है जो दिन-रात प्रारुप में खेला जाएगा.

वहीं इंग्लैंड ने अंतिम एकादश में तेज गेंदबाज क्रेग ओवर्टन को शामिल किया है.

गुलाबी गेंद से होने वाले इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड पिच में मौजूद नमी का फायदा उठाना चाहती है. उसके गेंदबाजी आक्रमण की कमान जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों में रहेगी.

गुलाबी गेंद से इंग्लैंड ने अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच इसी साल अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जिसमें उसे पारी और 209 रनों से जीत मिली थी.

यह आस्ट्रेलिया का ऐडिलेड में लगातार तीसरा दिन-रात का टेस्ट मैच है. इसके अलावा वह एक दिन-रात का टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेल चुकी है. आस्ट्रेलिया ने सभी मैचों में जीत हासिल की है.

इंग्लैंड इस मैच में पिछले मैच की हार को भूलाकर जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा.

इस मैच में इंग्लैंड ने ओवर्टन को टीम में शामिल कर अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दी है. मोइन अली की उंगली में चोट के बाद भी लेग स्पिनर मेसन क्रेन के लिए टीम में कोई जगह नहीं है.

बल्लेबाजी में इंग्लैंड को अपने सीनियर बल्लेबाज एलिस्टर कुक से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले मैच में कुक बल्ले से नामकाम रहे थे. उनके सलामी जोड़ीदार मार्क स्टोनमैन अच्छे फॉर्म में हैं और पिछले मैच में पदार्पण करने वाले जेम्स विंसे ने भी पहले टेस्ट मैच में बल्ले का जौहर दिखाया था.

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा था. मध्यक्रम में इंग्लैंड डेविड मलान, मोइन अली और जॉनी बेयर्सटो पर टीम की जिम्मेदारी होगी.

वहीं दूसरी तरफ मेजबान आस्ट्रेलिया पहले मैच में जीत के बाद इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी.

आस्ट्रेलिया की डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट की सलामी जोड़ी ने उसे दूसरी पारी में 173 रनों की साझेदारी करते हुए जीत दिलाई थी. वहीं पहली पारी में कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 141 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को मुश्किल घड़ी से निकाला था.

इस मैच में यह देखना अहम होगा की तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले उस्मान ख्वाजा स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी से कैसे पार पाते हैं.

दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के लिए चिंता की बस एक ही बात है. वो है अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिंस की फिटनेस. हालांकि इन तीनों ने गुरुवार को अभ्यास सत्र में अच्छा समय बिताया था.

टीम:
आस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), कैमरून बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, टिम पेन (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हाजलेवुड, नाथन लॉयन.

इंग्लैंड: जोए रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, मार्क स्टोनमैन, जेम्स विंसे, जोए रूट (कप्तान), डेविड मलान, मोइन अली, जॉनी बेयर्सटो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जैक बाल, स्टुअर्ट ब्रॉड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget