एक्सप्लोरर

चार महीने से पाकिस्तान में फंसे थे इमरान ताहिर, अब वेस्टइंडीज के लिए रवाना हुए

ताहिर पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिए फरवरी में पाकिस्तान आए थे. इसके बाद कोरोना वायरस की वजह से वह पाकिस्तान में ही फंस गए.

दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर इमरान ताहिर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इमरान ताहिर पाकिस्तान से वेस्टइंडीज के लिए रवाना हो गए हैं. कोरोना वायरस की वजह से लगी हुई पाबंदियों के चलते पिछले चार महीने से ताहिर पाकिस्तान के लाहौर में फंसे हुए थे. रविवार को ताहिर दक्षिण अफ्रीका की बजाए वेस्टइंडीज रवाना हो गए.

इमरान ताहिर 18 अगस्त से वेस्टइंडीज में शुरू हो रही कैरिबियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे. फरवरी में इमरान ताहिर पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग खेलने आए थे. मार्च में पीसीएल को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ताहिर ने लॉकडाउन के दौरान लाहौर में रहना ही सही समझा. ताहिर मूल रूप से पाकिस्तान से ही हैं. ताहिर का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उन्होंने अपने क्रिकेट करियर का आगाज पाकिस्तान से ही किया. ताहिर ने पाकिस्तान के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया था.

पाकिस्तान के लिए नहीं खेलने का मलाल

लेकिन ताहिर को पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला था, इसलिए वह दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट हो गए. हाल ही में ताहिर ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्हें पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाने का मलाल है.

बता दें कि पिछले साल इमरान ताहिर ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. लेकिन अब वर्ल्ड कप के रद्द होने की वजह से ताहिर के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है.

हालांकि इमरान ताहिर सितंबर में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे. ताहिर आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं.

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान बोले- ज़रूरी था ऋषभ पंत की पीठ पर लात पड़ना
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget