एक्सप्लोरर

SAvsIND: राहुल, रहाणे और इशांत शर्मा ने जमकर बहाया नेट्स में पसीना

पहले टेस्ट मैच से बाहर रहने वाले केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा ने जमकर अभ्यास किया. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी कोच ओटिस गिब्सन ने चेतावनी दी कि उनकी टीम तेज गेंदबाजी के दम पर भारत को परेशान करती रहेगी.

केपटाउन: पहले टेस्ट मैच से बाहर रहने वाले केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा ने जमकर अभ्यास किया. दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी कोच ओटिस गिब्सन ने चेतावनी दी कि उनकी टीम तेज गेंदबाजी के दम पर भारत को परेशान करती रहेगी.

भारत पहला टेस्ट मैच चार दिन के अंदर 72 रन से हार गया था. वर्नोन फिलैंडर ने इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी की कलई खोलकर रख दी थी.

राहुल, रहाणे और इशांत के साथ पार्थिव पटेल भी अभ्यास के लिये पहुंचे थे. इन चारों ने लगभग डेढ़ घंटे तक अभ्यास किया और इस बीच सहायक कोच संजय बांगड़ और गेंदबाजी कोच भरत अरूण उनके साथ थे.

राहुल और रहाणे अगल बगल की नेट्स पर थे तथा उन्होंने थ्रो डाउन के अलावा नेट गेंदबाजों के सामने अभ्यास किया. इशांत ने भी गेंदबाजी की. पार्थिव ने सबसे आखिर में बल्लेबाजी की.

पहले टेस्ट के लिये भारतीय टीम के चयन पर काफी चर्चा हुई. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भी रहाणे और इशांत को बाहर रखने पर हैरानी जतायी. इनके बजाय रोहित शर्मा (दो पारियों में 21 रन) और जसप्रीत बुमराह (दो पारियों में 112 रन देकर चार विकेट) को उतारा गया. अब देखना होगा कि 13 जनवरी से सेंचुरियन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये रहाणे, राहुल और इशांत के नाम पर चर्चा होती है या नहीं.

इस बीच दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन ने आगाह किया है कि डेल स्टेन की अनुपस्थिति के बावजूद पहले टेस्ट मैच की तरह उनके तेज गेंदबाज भारतीयों पर कोई रहम नहीं दिखाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप घरेलू सरजमीं पर खेल रहे होते हैं तो अपने मजबूत पक्षों के साथ खेलते हो और अभी हमारे पास बहुत अच्छे तेज गेंदबाज हैं. मैं तेज गेंदबाजों को प्रश्रय देने वाला कोच हूं. इस सीरीज में और बाकी गर्मियों में हम इस पर गौर करेंगे कि किस तरह से हम अपने चार तेज गेंदबाजों को टीम में फिट कर सकें. ’’

दो नये तेज गेंदबाजों डुआने ओलिवर और लुंगी एनगिडी को टीम में लिया गया है जबकि ऑलराउंडर क्रिस मौरिस भी दूसरे टेस्ट मैच के लिये अंतिम एकादश में जगह बनाने की दौड़ में हैं. सेंचुरियन और वांडरर्स (जोहानिसबर्ग में तीसरे टेस्ट मैच का स्थल) में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है.

गिब्सन ने कहा, ‘‘दोनों टीमों के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं और सेंचुरियन को जितना मैं समझता हूं वहां की पिच से तेजी और उछाल मिलती है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget