एक्सप्लोरर

वॉर्नर अगर संन्यास के बाद बॉल टेम्परिंग कांड पर किताब लिखते हैं, तो ये काफी रोचक रहेगा: ब्रॉड

स्टुअर्ट ब्रॉड ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से बातचीत के दौरान कहा- “मैनें डेविड वॉर्नर के एजेंट के कुछ बयान देखे हैं. उन्हें देखने के बाद लगता है कि दिलचस्प होगा यदि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बॉल टेंपरिंग पर एक किताब लिखें.’’

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का डेविड वॉर्नर और बॉल टेंपरिंग को लेकर दिया गया बयान खासा चर्चा में है. ब्रॉड ने कहा है कि अगर डेविड वॉर्नर 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण पर कभी कोई किताब लिखते हैं, तो ये बेहद दिलचस्प रहेगा. वार्नर सहित ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी बॉल टेंपरिंग के मामले को लेकर प्रतिबंध झेल चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों ने बॉल टेंपरिंग को लेकर झेला था प्रतिबंध

बॉल टेंपरिंग को लेकर प्रतिबंध झेलने वालों में डेविड वॉर्नर, कैमरन बेनक्रोफ्ट और उस वक्त के उप कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल थे. बेनक्रोफ्ट ने हाल में कहा था कि टीम के अन्य गेंदबाजों को भी इस मामले की जानकारी थी. ब्रॉड ने उस मामले में नौ महीने का प्रतिबंध झेलने वाले कैमरन बेनक्रोफ्ट से सहमति जताते हुए कहा - “इसमें कोई शक नहीं कि इन तीनों खिलाड़ियों के लिये यह काफी कठिन दौर रहा होगा. नवंबर-दिसंबर में एशेज शुरू होने से पहले इस पर चर्चा हो ना हो लेकिन अगर बार्मी आर्मी (इंग्लैंड के समर्थक) को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिली तो वे जरूर इसका जिक्र करेंगे.’’

वॉर्नर के मैनेजर ने टेंपरिंग के मामले में ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के रवैये की निंदा की थी

वार्नर के मैनेजरर जेम्स एर्सकाइन ने वॉर्नर, बेनक्रोफ्ट और स्टीव स्मिथ के खिलाफ मामले की जांच के दौरान क्रिकेट आस्ट्रेलिया के रवैये की निंदा की थी. इसे लेकर भी ब्रॉड ने टिप्पणी की है. ब्रॉड ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से बातचीत के दौरान कहा- “मैनें डेविड वॉर्नर के एजेंट के कुछ बयान देखे हैं. उन्हें देखने के बाद लगता है कि दिलचस्प होगा यदि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक किताब लिखें.’’ ब्रॉड ने कहा कि एक गेंदबाज गेंद की हालत को लेकर काफी संवेदनशील होता है और सभी को उसका ध्यान रखना होता है. उन्होंने कहा- ‘‘ मैनें आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के साथ कभी गेंदबाजी नहीं की लेकिन इंग्लैंड टेस्ट टीम में अगर मैं चार मिलीमीटर से भी सीम चूकता हूं तो जेम्स एंडरसन कहेगा कि गेंद पर निशान कैसे पड़ा. क्योंकि तुम सीम से चूक गए.’’ गेंद को रिवर्स स्विंग कराने को लेकर ब्रॉड ने कहा-  ‘‘लाल गेंद को रिवर्स स्विंग मिलना कई बातों पर निर्भर करता है. अगर आप बाउंड्रीलाइन से थ्रो घास पर फेंक देते हैं तो गेंद नरम हो जायेगी और रिवर्स स्विंग नहीं होगी. गीले हाथ से बॉल को छूने पर भी ऐसा ही होगा.’’

ये भी पढ़ें-

ICC ने खारिज किया दावा, कहा- भारत के खिलाफ इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में नहीं थी हुई फिक्सिंग

कप्तानी के लिए तैयार नहीं थे ऋषभ पंत, लेकिन सकारात्मकता दिखाते हुए शानदार नेतृत्व किया: प्रवीण आमरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget