एक्सप्लोरर

मेरे और रोहित के बीच कोई विवाद नहीं, अगर परेशानी होती तो मेरे चेहरे पर दिख जाता: विराट कोहली

विराट कोहली ने विंडीज दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम का माहौल ठीक है और तभी टीम अच्छा कर रही है. मुझे अगर किसी से परेशानी होती है तो वो मेरे चेहरे पर दिख जाता है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टीम में मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज किया और कहा कि उनके और रोहित शर्मा के बीच में सब कुछ ठीक है. कोहली ने कहा कि रोहित के साथ रिश्ते ठीक नहीं होने की बातों को सुनकर वह हतप्रभ हैं. उन्होंने कहा कि टीम का माहौल भी अच्छा है. भारत को इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम में मनमुटाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया था और कहा जाने लगा था कि टीम उप कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के बीच दो धड़ों में बंट गई है. रोहित से कुछ परेशानी होती तो चेहरे पर दिख जाता कोहली ने हालांकि विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले इन तरह की खबरों को खारिज किया और कहा कि टीम में कुछ भी गलत नहीं है. कोहली ने साथ ही कहा कि अगर उन्हें किसी से परेशानी या फिर किसी तरह की असुरक्षा होती है तो यह उनके चेहरे पर दिख जाता है. कोहली ने कहा, "मेरे विचार में ईमानदारी से कहूं तो यह हैरान करने वाली बात है. इस तरह की खबरें पढ़ना बेहद निराशाजनक है. मैं कुछ समाजिक समारोह में गया था जहां लोगों ने मुझसे कहा कि आप लोग क्या (बेहतरीन) खेले." कोहली ने कहा, "हमें झूठ परोसा जा रहा है. हम सच को नजरअंदाज कर रहे हैं. हम सभी अच्छी चीजों की तरफ से आंख मूंद रहे हैं. हम अपने मन में चीजें बना रहे हैं और चाहते हैं कि वो सच हों." निजी जिंदगी को सामने लाना, ये गलत है भारतीय टीम के कप्तान ने कहा, "मैं इस तरह की चीजें काफी लंबे समय से देख रहा हूं. किसी की निजी जिंदगी को सामने लाना, यह असम्माजनक बात है. मेरे और रोहित के बीच में किसी तरह का मनमुटाव नहीं है." टीम में मनमुटाव की खबरें तब आई थीं जब यह खबर लीक हुई थी कि टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने अपनी पत्नी को बीसीसीआई द्वारा निर्धारित तय सीमा से ज्यादा समय तक अपने साथ रखा और वो भी कप्तान और कोच की अनुमति के बिना. प्रशासकों की समिति (सीओए) के एक सदस्य ने टीम में मनमुटाव की खबरों के सवाल पर आईएएनएस से कहा था कि समिति तब तक इस मुद्दे में दखल नहीं देगी जब तक खिलाड़ी खुद उसके पास नहीं आते. टीम का माहौल ठीक है कोहली ने कहा, "मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और तभी टीम अच्छा कर रही है. अगर टीम के अंदर चीजें सही नहीं होतीं तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है." कोहली ने कहा, "मुझे अगर किसी से परेशानी होती है तो वो मेरे चेहरे पर दिख जाता है. मेरे और रोहित में सब कुछ ठीक है. मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं. इसमें किसका क्या फायदा है? मैं ड्रेसिंग रूम का माहौल आपको यहां से नहीं बता सकता. आप खुद आकर देख लीजिए की टीम के खिलाड़ी आपस में किस तरह से रहते हैं. किस तरह हम कुलदीप यादव और एमएस धोनी के साथ किस तरह एकसमान पेश आते हैं." प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टीम के कोचिंग स्टाफ को चुनने के लिए नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया है जिसमें कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी हैं. कोहली ने कहा कि नई सीएसी ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया हैे. कप्तान ने कहा, "सीएसी ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. रवि (शास्त्री) भाई के साथ हमने अच्छा काम किया है. सीएसी अगर मुझसे मेरी राय मांगेगी तो मैं दूंगा लेकिन अभी तक मुझसे कुछ पूछा नहीं गया है." विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू हो रहा है जहां टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget