एक्सप्लोरर

अजिंक्ये रहाणे बोले, 'आईपीएल में अच्छा करता हूं, तो विश्व कप में खुद ही नाम आ जाएगा'

वनडे टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी खुद को इस स्थान के लिए उपयुक्त मान रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी क्रम में नंबर-4 स्थान को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं. विश्व कप दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री तथा चयनकर्ताओं की नजरें अब आईपीएल पर लगी हैं, जहां से वह इस स्थान के लिए किसी बल्लेबाज को चुन सकते हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी खुद को इस स्थान के लिए उपयुक्त मान रहे हैं. रहणे ने आज बातचीत में कहा कि विश्व कप को लेकर वह ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह आईपीएल में अच्छा करते हैं तो खुद ही भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं. रहाणे ने कहा, "विश्व कप स्थान को लेकर यह सोच नहीं बदलेगी क्योंकि आप अंत में क्रिकेट ही खेल रहे हैं, चाहे वह आईपीएल हो या कोई अन्य टूर्नामेंट. आपको रन बनाने होंगे और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको आगे के बजाय राजस्थान रॉयल्स के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए. अगर मैं आईपीएल में अच्छा करता हूं, तो विश्व कप में खुद ही नाम आ जाएगा." यह पूछे जाने पर कि बतौर कप्तान क्या आप दबाव महसूस कर रहे हैं, उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं. पिछला साल हमारे लिए वास्तव में शानदार था, खासकर तब जब हम दो साल बाद वापसी कर रहे थे. टीम की कप्तानी करना एक शानदार अनुभव था. टीम प्रबंधन के इस समर्थन करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं और मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता है. इस सीजन में हमारे लिए टीम का एकजुट होकर खेलना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक लंबा टूर्नामेंट है." आस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न इस साल टीम के ब्रांड एंम्बेसेडर होंगे. रहाणे ने कहा, "वार्न के साथ का अनुभव बेहद शानदार रहा है. सीजन चार, मेरा पहला और उनका बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन था. उन्हें समझना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह एक दिग्गज हैं. वह हमेशा से जुड़े रहे और हमारे साथ रणनीति बनाते रहे हैं. एक टीम के रूप में और व्यक्तिगत रूप से भी मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget