एक्सप्लोरर

WTC Final: कोहली बनाम कमिंस और जडेजा बनाम स्मिथ, दिलचस्प होगी लड़ाई, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

ICC WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कुछ शानदार बैटल देखने को मिल सकते हैं.

IND vs AUS ICC WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होनी है. दोनों के बीच खिताबी मुकाबला 7 जून से लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों ही टीमों के लिए परिस्थितियां अलग होंगी. वहीं दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने के बीच दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी. दोनों ही टीमों के पास शानदार बैटिंग अटैक मौजूद है. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड जैसे तेज़ गेंदबाज़ और नाथन लियोन जैसे स्पिनर मौजूद हैं. वहीं टीम इंडिया मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे तेज़ गेंदबाज़ों के साथ उतरेगी और टीम के पास जडेजा एवं अश्विन जैसे स्पिनर मौजूद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच ज़बरदस्त जंग देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ दिलचस्प आंकड़े. 

1 भारतीय टॉप ऑर्डर बनाम मिचेल स्टार्क

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया का संभावित टॉप ऑर्डर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के रूप में होगा. इन पांचों ही खिलाड़ियों ने टीम मिचेल स्टार्क के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. टेस्ट में मिचेल स्टार्क अब तक रोहित शर्मा और शुभमन गिल को आउट नहीं कर पाए हैं, जबकि कोहली, पुजारा और रहाणे का स्टार्क के खिलाफ संयुक्त औसत 77.8 का है. 

2 स्टीव स्मिथ बनाम जेडजा

टेस्ट में 2020 तक, स्टीव स्मिथ अश्विन के खिलाफ 116 की औसत से रन बना रहे थे और इस दौरान वो सिर्फ 3 बार ही आउट हुए थे. इसके बाद से अश्विन बनाम स्मिथ की बाज़ी पलट गई. अश्विन ने 2020 के बाद से स्मिथ को 11 पारियों में 5 बार आउट किया है. इस दौरान स्मिथ ने महज़ 17.2 की औसत से रन बनाए हैं और हर 39वीं गेंद पर विकेट गंवाया है. 

3 जेडजा बनाम लाबुशेन

इसी साल फरवरी-मार्च में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन को 8 पारियों में 4 बार आउट किया था. इस दौरान लाबुशेन का बैटिंग औसत सिर्फ 16 का रहा था. वहीं अब तक ओवरऑल जडेजा ने 11 टेस्ट पारियों में लाबुशेन को 5 बार पवेलियन की राह दिखाई है. 

4 वॉर्नर बनाम भारतीय स्पिनर्स और उमेश यादव

बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर भारतीय स्पिनर अश्विन और जडेजा के खिलाफ काफी असहज दिखते हैं. अश्विन के खिलाफ वॉर्नर सिर्फ 17.63 की औसत से रन बनाते हैं और 38वीं गेंद पर अपना विकेट गंवा देते हैं. वहीं जडेजा के खिलाफ वॉर्नर का बैटिंग औसत 14.75 का रहा है. इस दौरान उन्होंने हर 22वीं गेंद पर विकेट गंवाया है. 

इसके अलावा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के खिलाफ वॉर्नर शानदार लय में दिखाई देते हैं. उमेश यादव के खिलाफ वॉर्नर 113 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हैं, लेकिन उमेश यादव ने 26वीं गेंद पर वॉर्नर का विकेट लिया है. उमेश अब तक वॉर्नर को टेस्ट में 6 बार आउट कर चुके हैं. 

5 इंडियन मिडिल ऑर्डर बनाम पैट कमिंस 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारतीय मिडिल ऑर्डर में संभवत: विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रहाणे शामिल होंगे. 2020 से तीनों ही खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है. 2020 से, कोहली ने पैट कमिंस के खिलाफ 28, पुजारा ने 25 और रहाणे ने 24 की औसत से रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें...

WTC Final: जडेजा-शमी से सिराज-अश्विन तक, जानें ओवल में कैसा है भारत के सभी गेंदबाजों का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget