एक्सप्लोरर

WTC Points Table: जीत के बाद नंबर चार पर श्रीलंका, बांग्लादेश की हालत खस्ता; जानें किस नंबर पर है भारत?

SL vs BAN: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का लगातार दूसरा मुकाबला हार दिया. चट्टोग्राम में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने 192 रनों से जीत दर्ज की.

ICC World Test Championship Points Table: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे मैच में 192 रनों से करारी शिकस्त दी. चट्टोग्राम में मिली इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर पर चार पर दिख रही है. श्रीलंका ने लगातार दो मैच जीत नंबर चार की पोज़ीशन हासिल की है, जबकि हारने वाली बांग्लादेश की हालत काफी खस्ता दिख रही है. सीरीज़ के पहले टेस्ट में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 328 रनों से हराया था, जो सिलहट में खेला गया था. लेकिन इस हार जीत के बाद टीम इंडिया कितने नंबर पर है? आइए जानते हैं पूरी प्वाइंट्स टेबल का हाल. 

सीरीज़ के दोनों टेस्ट गंवाने वाली बांग्लादेश की टीम प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर आ गई है. बांग्लादेश ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 में ही जीत नसीब हुई है. बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 25 का है.  वहीं बांग्लादेश को सीरीज़ हराने वाली श्रीलंका का जीत प्रतिशत 50 का हो गया है. श्रीलंका ने भी अब तक इस च्रक में 4 ही टेस्ट खेले हैं, लेकिन उन्होंने 2 में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शिकस्त झेली थी. 

किस नंबर पर है टीम इंडिया?

बता दें कि श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ ने भारतीय टीम की पोज़ीशन पर कोई फर्क नहीं डाला है. टीम इंडिया टेबल में अव्वल नंबर पर मौजूद है. भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में अब तक 9 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 6 जीते और 2 गंवाए, जबकि 1 ड्रॉ पर खत्म हुआ.  भारत का जीत प्रतिशत 68.51 का है, जो सबसे ज़्यादा है. 

ये हैं टेबल की टॉप-5 टीमें

टीम इंडिया अव्वल नंबर पर है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 62.50 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है. फिर न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका 50-50% जीत के साथ कम्रश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं. इसके बाद पाकिस्तान 36.66% जीत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: तो क्या मयंक यादव के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेगी BCCI? पूर्व क्रिकेटर ने दिया सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
पिता का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज सिंह ने हाथ से खिलाया केक, इमोशनल वीडियो वायरल
पिता का बर्थडे मनाने पहुंचे युवराज सिंह ने हाथ से खिलाया केक, इमोशनल वीडियो वायरल
शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget