एक्सप्लोरर

ENG vs PAK: लगातार 40 छक्के लगाकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी पाकिस्तान, इंग्लैंड ने दिया 338 रनों का विशाल लक्ष्य

CWC 2023: पाकिस्तान का अब सेमीफाइल में पहुंचना असंभव हो गया है, क्योंकि इंग्लैंड ने उन्हें 338 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है. आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान को कितनी गेंदों में यह मैच जीतना होगा.

ICC Cricket World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव हो गया है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में चल रहे आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 337 रन बना दिए. ऐसे में पाकिस्तान को अगर आप सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें सिर्फ 6.4 ओवर यानी कुल 40 गेंदों में 338 रन बनाने होंगे, तभी उनकी टीम न्यूज़ीलैंड को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. 

पाकिस्तान को मिला असंभव लक्ष्य

ऐसे में मान लीजिए अगर पाकिस्तान की टीम शुरुआती 40 गेंदों पर 40 छक्के भी लगा देती है, तो भी उनकी टीम निर्धारित वक्त में सिर्फ 240 रन ही बना पाएगी, लेकिन उन्हें 338 रन बनाने हैं. ऐसे में साफ है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है. हालांकि, वो अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप में अपना अच्छा फिनिश करने की कोशिश करेगी.

बहरहाल, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है. आज इंग्लैंड के टॉप-ऑर्डर में मौजूद सभी बल्लेबाजों ने ठीक-ठाक रन बनाए और अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाए. स्टोक्स ने 82 रनों की पारी खेली, तो वहीं जो रूट की फॉर्म भी वापस आई. जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने इस आखिरी वर्ल्ड कप मैच में 60 रनों की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो ने 59, डेविड मलान ने 31, हैरी ब्रूक ने 30, जोस बटलर ने 27, और अंत में डेविड विली ने सिर्फ 5 गेंदों में 15 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रनों तक पहुंचा दिया.

इस ख़बर को लिखे जाने तक पाकिस्तान ने पहले ओवर में ही अपने ओपनर बल्लेबाज अबदुल्ला शफीक का विकेट गवां दिया था, और उसके बाद बाबर आज़म ने 2 चौके लगाकर पहले ओवर में 9 रन जोड़ लिए थे.

यह भी पढ़ें: जिसने चार साल पहले तोड़े थे करोड़ों दिल, फिर उसी से सेमीफाइनल में भिड़ेगी टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget