एक्सप्लोरर

World Cup 2023: टीम इंडिया ने इनफॉर्म साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर नंबर-1 पर जमाया कब्जा, प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल जानें

CWC 2023: वर्ल्ड कप के 37वें मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी आठवीं जीत दर्ज की है. आइए हम आपको बताते हैं कि अब इस टूर्नामेंट की प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है.

ICC Cricket World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी आठवीं जीत दर्ज कर ली है. आज वर्ल्ड कप का 37वां मैच प्वॉइंट्स टेबल की दो टॉप की टीम के खिलाफ खेला गया, उसमें भी भारत ने शानदार जीत दर्ज करे नंबर-1 पर अपना स्थान पक्का कर लिया. टीम इंडिया ने इस मैच में साउथ अफ्रीका को 243 रनों के बड़े अंतर से हराकर बताया कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया किस तरह के फॉर्म में है. आइए हम आपको बताते हैं कि इस बड़े मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल कैसा है.

भारतीय क्रिकेट टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बनी हुई है, और अब नंबर वन पर ही रहेगी, क्योंकि टीम इंडिया ने अपने 8 मैचों में से सभी 8 मैचों में जीत दर्ज करके 16 अंक हासिल कर लिए हैं, और उनका अभी एक और मैच बचा हुआ है. ऐसे में अब इस टूर्नामेंट में कोई भी दूसरी टीम 16 अंकों तक नहीं पहुंच सकती, इसलिए टीम इंडिया अब प्वाइंट्स टेबल के नंबर-1 पर रहते हुए ही लीग स्टेज के खत्म करेगी.

प्वाइंट्स टेबल में भारत के बाद कौन

भारत के बाद प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है, जिन्होंने अभी तक 8 मैचों में 6 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना किया है. साउथ अफ्रीका की टीम 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-2 पर मौजूद है. उनके बाद तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिन्होंने अभी तक खेले गए अपने 7 मैचों में से 5 में जीत और दो में हार का सामना किया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर-3 पर विराजमान है. 

नंबर-4 पर इस वक्त न्यूज़ीलैंड की टीम है, जो शुरुआती 4 मैच जीतकर एक वक्त प्वाइंट्स टेबल की टॉप पर थी, लेकिन उसके बाद इस टीम ने लगातार 4 मैच हारे हैं, और अब 8 अंक और +0.398 की नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. इस टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है. उनके बाद नंबर-5 पर पाकिस्तान की टीम है. इस टीम ने भी 8 में से 4 मैच जीतकर 8 अंक और +0.036 की नेट रन रेट हासिल की है, जिसके कारण नंबर 5 पर मौजूद है. उनके बाद नंबर-6 पर अफगानिस्तान की टीम मौजूद है, और उनके पास भी 8 अंक हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट पाकिस्तान से कम है, इसलिए उनकी टीम नंबर-6 पर मौजूद है. हालांकि, अफगानिस्तान को अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैच खेलने हैं.  उनके बाद नंबर-7 पर श्रीलंका, नंबर-8 पर नीदरलैंड्स, नंबर-9 पर बांग्लादेश और नंबर-10 पर इंग्लैंड की टीम मौजूद है. इस टूर्नामेंट से अभी तक आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश और इंग्लैंड बाहर हुई है.

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर विराट कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप में पहले कभी नहीं रचा था ऐसा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget