एक्सप्लोरर

Glenn Maxwell: अफगानिस्तान के सामने बुरी चोटों से जूझते हुए भी ग्लैन मैक्सवेल ने क्यों नहीं मानी हार?

Cricket World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई लेकिन बहुत सारे क्रैंप्स और चोटों के बावजूद भी उन्होंने हार क्योंं और कैसे नहीं मानी?

ICC Cricket World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसी पारी खेली है, जिसे क्रिकेट इतिहास में आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा. उन्होंने हारी हुई बाजी को जीतकर बाजीगर का टैग अपने नाम के आगे शुमार कर लिया. 128 गेंदों में 201 रनों की नाबाद पारी खेलकर मैक्सवेल ने अफगानिस्तान की मुंह से जीत छीन ली और अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. 

हालांकि, ऐसा करना ग्लेन मैक्सवेल के लिए आसान नहीं रहा. उन्हें इसके लिए बहुत सारा दर्द और पीड़ा सहनी पड़ी. मुंबई की भीषण गर्मी में 3-4 घंटे लगातार फील्डिंग और गेंदबाजी करने के बाद मैक्सवेल शुरुआती ओवर्स में ही बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आ गए थे, और अंत तक क्रीज पर ही किसी पहाड़ की तरह डटे रहे, और अपनी टीम की नैया को सेमीफाइनल के पार पहुंचा दिया. दरअसल, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 292 रनों का लक्ष्य दिया था, और सिर्फ 91 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के सात बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया. उसके बाद क्रीज पर सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस मौजूद थे. ग्लेन मैक्सवेल भी शुरुआत में 3-4 बार आउट होते-होते बच गए. एक बार मुज़ीब उर रहमान हाथ में आया बिल्कुल आसान कैच टपका दिया, तो एक बार तो एलबीडब्लू आउट दिए जाने पर मैक्सवेल मैदान से बाहर जाने के लिए निकल पड़े थे, लेकिन तभी डीआरएस में दिखा कि गेंद की ऊंचाई स्टंप के बिल्कुल ऊपर से गई है, और मैक्सवेल बच गए. 

इतना दर्द क्यों सहते रहे मैक्सवेल

किस्मत का इतना साथ मिलने के बाद मैक्सवेल समझ गए, कि आज उनका दिन है. उन्होंने धीरे-धीरे अफगानी गेंदबाजों पर अटैक करना शुरू किया और देखते ही देखते अपना शतक पूरा कर लिया. दूसरी छोर से पैट कमिंस ने भी सिर्फ खड़े रहकर उनका बखूबी साथ निभाया. शतक के बाद मैक्सवेल को हैमस्ट्रिंग, क्रैंप्स, और पीठ में खिंचाव की गंभीर समस्या होने लगी. कुछ देर के बाद एक वक्त ऐसा आया कि वो मैदान पर गिर गए और अपना पैर भी हिला नहीं पा रहे थे. उस वक्त कप्तान पैट कमिंस से लेकर अंपायर तक ने मैक्सवेल को मैदान से बाहर जाने के लिए कह दिया. यहां तक कि पैट कमिंस ने इशारा करके अगले बल्लेबाज एडम जैम्पा को भी क्रीज पर आने के लिए कह दिया और जैम्पा भी बाउंड्री लाइन पर आ गए थे, लेकिन उसके बाद मैक्सवेल ने कुछ देर फीजियो की ट्रीटमेंट लेने के बाद कहा कि वो बल्लेबाजी करेंगे. 

उसके बाद मैक्सवेल ने सिंगल, डबल रन लेना बंद कर दिया और अपने पैरों को जरा सा भी मूव किए बिना सिर्फ चौके और छक्कों में रन बनाने लगे. यहां तक कि वो अगले ओवर में के लिए दूसरी छोर पर स्ट्राइक लेने भी नहीं जा पा रहे थे. इतनी पीड़ाओं को सहने के बाद भी मैक्सवेल ने हार नहीं मानी और सिर्फ चौके-छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. ऐसे में बहुत लोग सोच रहे हैं कि मैक्सवेल मैदान के बाहर क्यों नहीं गए. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम हमेशा अंत तक लड़ने और जीतने के लिए जानी जाती रही है. क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का इतिहास बड़ा सुनहरा रहा है, लेकिन इस बार के वर्ल्ड कप में उनकी शुरुआत बेहद खराब हुई थी. उन्होंने शुरुआती दो मैच गवां दिए थे, और एक वक्त अंक तालिका में सबसे नीचे यानी दसवें स्थान पर आ गई थी. 

उस वक्त सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया का काफी मजाक बना था कि इस बार उनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. ऐसे में अगर मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले जाते तो ऐसा हो सकता था कि ऑस्ट्रेलिया उस मैच को हार जाती. अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ हार जाती तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना भी मुश्किल हो सकता था. इस कारण मैक्सवेल दर्द सहते रहे और टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की बुरी हालत पर जोस बटलर ने तोड़ी चुप्पी, खुद को ही ठहराया जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget