एक्सप्लोरर

ICC की कोशिश 2028 ओलम्पिक में शामिल हो क्रिकेट

आईसीसी की कोशिश है कि वो क्रिकेट को 2028 में लांस एंजेल्स में होने वाले ओलम्पिक खेलों में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है.

क्रिकेट के खेल को वैश्विक स्तर पर कामयाबी और पहचान दिलाने के लिए एक बड़ी कोशिश की जा रही है. कई देशों के फेवरेट खेल क्रिकेट को अब ओलम्पिक का टिकट मिलने जा रहा है. एमसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गैटिंग ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) खेल को 2028 में लांस एंजेल्स में होने वाले ओलम्पिक खेलों में शामिल करने की कोशिश में लगा हुआ है. गैटिंग ने यह बात इसी सप्ताह लॉर्डस में आईसीसी के नए कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने द्वारा कही गई बात के हवाले से कही है. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गैटिंग के हवाले से लिखा है, "हम मनु स्वाहने से बात कर रहे थे और वह इस बात को लेकर बेहद उम्मीद में हैं कि क्रिकेट को 2028 ओलम्पिक खेलों में जगह मिल सकती है. इसी पर वह मजबूती से काम कर रहे हैं. यह वैश्विक स्तर पर क्रिकेट के लिए बड़ी बात होगी." गैटिंग ने कहा, "यह सिर्फ दो सप्ताह की बात होगी न कि पूरे महीने की. इसलिए यह उन टूर्नामेंट्स में से होगा, जिसमें दो सप्ताह का कार्यक्रम बनाने में परेशानी नहीं आएगी." हाल ही में घोषणा की गई थी कि महिला क्रिकेट को 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाएगा. गैटिंग ने कहा कि आने वाले सप्ताहों में इस बात की पुष्टि हो जाएगी. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि कल या एक-दो दिन में इस बारे में बयान आ जाएगा कि महिला क्रिकेटर एजबेस्टन में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत करेंगी या नहीं. हमें उम्मीद है कि इस मामले में मंजूरी मिल जाएगी, जो शानदार होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget