एक्सप्लोरर

आईसीसी के नियम के विरोध में सचिन, मिला कोहली का समर्थन

सचिन की बात का समर्थन करते हुए कोहली ने शुक्रवार को कहा कि यह गेंदबाजों के लिए क्रूर स्थिति है.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर द्वारा हाल ही में वनडे में दो नई गेंद इस्तेमाल करने के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियम को तबाही का साधन बताने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी सचिन की बात में हामी भरी है. सचिन की बात का समर्थन करते हुए कोहली ने शुक्रवार को कहा कि यह गेंदबाजों के लिए क्रूर स्थिति है.

सचिन का यह बयान हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे में बने सर्वोच्च स्कोर के बाद आया है. इंग्लैंड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में छह विकेट पर 481 रन का वनडे इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था.

अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसे मेजबान टीम ने 44.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.

सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "वनडे में दो नई गेंदों का इस्तेमाल तबाही का साधन जैसा है. गेंद को इतना समय ही नहीं मिल पाता है कि रिवर्स स्विंग मिल सके. हमने डैथ ओवरों में काफी समय से रिवर्स स्विंग नहीं देखी है."

आईसीसी ने अक्टूबर 2011 में ही वनडे में दो नई गेंदों का प्रयोग शुरू किया था.

कोहली ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह गेंदबाजों के लिए काफी क्रूर है.

भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने दो नई गेंदों के बारे में चल रही बहस के बारे में पढ़ा है. मैं इस बात से सहमत हूं कि यह गेंदबाजों के लिए काफी क्रूर है. इसके कारण गेंदबाजों की तरफ से आक्रामक क्रिकेट का हिस्सा कम रह गया है. मैंने वनडे क्रिकेट तब खेली है जब सिर्फ एक गेंद का इस्तेमाल हुआ करता था और दूसरे हाफ में रिवर्स स्विंग बहुत बड़ा कारण होती थी. ईमानदारी से कहूं तो दो गेंदों से गेंदबाजी करना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है."

इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस ने सचिन का समर्थन किया है.

उन्होंने लिखा, "यही वजह है कि अब आक्रामक तेज गेंदबाज नहीं निकलते. सभी रक्षात्मक खेलते हैं. सचिन की बातों से पूर्ण रूप से सहमत हूं. रिवर्स स्विंग लुप्त ही हो गई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget