एक्सप्लोरर

ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में Virat Kohli ने लगाई छलांग, Pant और Bumrah को भी फायदा

Virat Kohli: विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 79 और 29 रन बनाए थे.

ICC Test Rankings: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं. कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 79 और 29 रन बनाए थे. विराट के टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिग में 767 अंक हैं. वहीं, टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा छठे पायदान पर खिसक गए हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. 

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड एशेज सीरीज के पांचवें मैच में शतक जड़ने के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत 10 स्थान की छलांग लगाते हुए 14वें पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को फायदा हुआ है. वह 10वें स्थान पर हैं. बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए थे. बुमराह के 763 रेटिंग अंक हैं.

गेंदबाजों की लिस्ट में भी टॉप-10 में भारत के दो गेंदबाज हैं. ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को भी फायदा हुआ है. वह दो स्थान आगे बढ़ते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं. नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस हैं. चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है.

पांचवें पर पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी हैं. वह भी एक स्थान खिसके हैं. न्यूजीलैंड के टिम साउदी एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन को छठे स्थान से हटाया है. आठवें और नौवें नंबर पर जॉश हेजलवुड और नील वेग्नर कायम हैं.

ये भी पढ़ें- Ind vs SA Parl ODI: आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन दो दिग्गजों को नहीं दी जगह

Legends Cricket League: इंडिया महाराजास के कप्तान होंगे वीरेंद्र सहवाग, यहां देखें लीग का पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget