एक्सप्लोरर

Legends Cricket League: इंडिया महाराजास के कप्तान होंगे वीरेंद्र सहवाग, यहां देखें लीग का पूरा शेड्यूल

LCL: क्रिकेट से रिटायर हो चुके खिलाड़ी लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे. इस लीग में कुल 7 मैच खेले जाएंगे.

Legends Cricket League 2022: ओमान में 20 जनवरी से लीजेंड्स क्रिकेट लीग शुरू हो रही है. रिटायर्ड हो चुके खिलाड़ियों की इस लीग में तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच फाइनल समेत कुल 7 मैच खेले जाएंगे. लीग में भारतीय टीम का नाम इंडिया महाराजास रखा गया है और वीरेंद्र सहवाग इस टीम की कप्तानी करेंगे. भारत के अलावा एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं.

इस लीग में क्रिकेट फैंस अपने पुराने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक बार फिर मैदान में देख सकेंगे. इंडियाज महाराजास में सहवाग के साथ भारत के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी इस लीग में दिखाई देंगे. वहीं एशिया लाइंस में ज्यादातर पाकिस्तान के रिटायर्ड खिलाड़ी शामिल हैं.

ओमान में होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले रात में खेले जाएंगे. भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होंगे. टूर्नामेंट का पहला मैच इंडिया महाराजास और एशिया लायंस के बीच खेला जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इन मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में इन तीन उम्रदराज खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बरसात, आंकड़ों में छिपा है कारण

लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 शेड्यूल:

20 जनवरी, इंडिया महाराजास vs एशिया लायंस

21 जनवरी, वर्ल्ड जायंट्स vs एशिया लायंस

22 जनवरी, वर्ल्ड जायंट्स vs इंडिया महाराजास

24 जनवरी, एशिया लायंस vs इंडिया महाराजास

26 जनवरी, इंडिया महाराजास vs वर्ल्ड जायंट्स

27 जनवरी, एशिया लायंस vs वर्ल्ड जायंट्स

29 जनवरी, फाइनल

Rohit Sharma Fitness: जल्द ही मैदान में वापसी करेंगे रोहित शर्मा! फिटनेस पर आया दिल खुश कर देने वाला अपडेट

लीजेंड्स क्रिकेट लीग की तीन टीमें:

इंडिया महाराजास: वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, इरफ़ान पठान, युसूफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया, अमित भंडारी

एशिया लायंस: शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चमिंडा वास, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज, तिलकरत्ने दिलशान, उमर गुल, असगर अफगान, उपुल थरंगा, कामरान अकमल, मोहम्मद यूसुफ, नुवान कुलशेखरा, रोमेश कालुविथाराना, अजहर महमूद

वर्ल्ड जायंट्स: डैरेन सैमी, डेनियल विटोरी, ब्रेट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवेश शाह, हर्शल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरे एंडरसन, मोंटी पनेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओब्रायन और ब्रेंडन टेलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
लाइव टीवी पर दिग्गजों के बीच तू-तू मैं-मैं, भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट का है मामला
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget