एक्सप्लोरर

Ind vs SA Parl ODI: आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, इन दो दिग्गजों को नहीं दी जगह

Team India: पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर वेंकटेश अय्यर छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो किसी एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को बाहर बैठना होगा.

Aakash Chopra picks up playing eleven of Team India: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को पार्ल में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं दी है. भारतीय टीम मैनेजमेंट को पहले वनडे के लिए अपनी एकादश का चयन करते समय कुछ मुश्किल निर्णय लेने होंगे. वेंकटेश अय्यर के बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में नंबर 6 पर खेलने की संभावना के साथ मिडिल ऑर्डर को लेकर बहुत प्रतिस्पर्धा है. 

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि विशेषज्ञ बल्लेबाजों की संख्या तय करते समय टीम इंडिया दुविधा में होगी. उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजी क्रम में एक समस्या है, चाहे आप पांच या छह बल्लेबाजों के साथ खेलें. यह समस्या नहीं जाने वाली है. राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वे वेंकटेश अय्यर को छठे गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल करना चाहते हैं, इसका मतलब उन्हें छठे नंबर पर  बल्लेबाजी भी करनी होगी.'

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर वेंकटेश छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो किसी विशेषज्ञ बल्लेबाज को बाहर बैठना होगा. सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में से सिर्फ एक ही खेल सकता है. उन्होंने आगे कहा कि शिखर धवन और केएल राहुल ओपनर के तौर पर होंगे. तीसरे नंबर पर विराट कोहली होंगे और मुझे लगता है कि नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर, नंबर 5 पर पंत और नंबर 6 पर वेंकटेश अय्यर होंगे. 

आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह टीम में सूर्यकुमार यादव, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन की जगह नहीं देखते हैं. आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि टीम इंडिया रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल दोनों को प्लेइंग 11 में शामिल करे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अश्विन और चहल दोनों को खेलना चाहिए. राहुल को तीन पेसर, दो स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहिए. 

आकाश चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर को अपने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में चुना. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि आपकी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर हो जाती है, क्योंकि मैं आर अश्विन या शार्दुल ठाकुर को वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर नहीं मानता.भुवी और बुमराह मेरी दो पसंद होंगे. उनके साथ, शायद आपको शार्दुल ठाकुर को चुनना होगा क्योंकि भुवी और दीपक चाहर एक जैसे गेंदबाज हैं.

पहले वनडे के लिए ये है आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11- केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें-IND vs SA 1st ODI: पार्ल वनडे दक्षिण अफ्रीका के इस अंपायर के लिए होगा खास, बनने वाला है यह शानदार रिकॉर्ड

IND vs SA ODI Series: 3 विकेट लेते ही इस स्पेशल लिस्ट में शामिल हो जाएंगे Yuzvendra Chahal, रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget