एक्सप्लोरर

ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में एशेज के बाद हुआ बड़ा उलटफेर, स्मिथ और रूट सबसे ज्यादा फायदे में

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा का जलवा कायम है. जडेजा ने गेंदबाजों के साथ ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी धमाल मचा रखा है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कई बड़े बदलाव हुए हैं. रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को हुआ है. हालांकि बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर केन विलियमसन कायम हैं. केन विलियमसन के पास 883 प्वाइंट्स हैं. गेंदबाजी की लिस्ट में फिलहाल भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन को कोई भी पछाड़ता नज़र नहीं आ रहा है.

एशेज सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम जो रूट को मिला है. 859 प्वाइंट्स के साथ जो रूट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. स्टीव स्मिथ को दो पोजिशन का फायदा मिला है. एशेज के बाद स्टीव स्मिथ 842 प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं. सीरीज की शुरुआत से पहले पहले पायदान पर रहे लाबुशेन अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. हेड को भी दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह छठे नंबर पर हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 759 प्वाइंट्स के साथ 10वें स्थान पर हैं.

गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन 879 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर हैं. रबाडा दूसरे और जडेजा तीसरी पोजिशन पर बने हुए हैं. स्टुअर्ट ब्रॉड ने नंबर चार पोजिशन के साथ कैरियर का अंत किया है. एक साल से क्रिकेट से दूर होने के बावजूद जसप्रीत बुमराह टेस्ट रैंकिंग में 10वें नंबर पर बने हुए हैं.

जडेजा का जलवा कायम

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का जलवा कायम है. जडेजा 455 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं. आर अश्विन 370 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं. शाकिब अल हसन तीसरे नंबर पर कायम हैं. भारत के एक और ऑलराउंडर अक्षर पटेल 298 प्वाइंट्स के साथ टॉप 5 में बने हुए हैं.

टीम रैंकिंग की बात करें तो 118 प्वाइंट्स के साथ इंडिया नंबर वन की पोजिशन पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पास भी 118 प्वाइंट्स हैं पर वो दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड हालांकि 115 प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget