एक्सप्लोरर

ICC T20I Bowlers Rankings: वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए

चौंतीस साल के चक्रवर्ती ने पांच मैच की घरेलू श्रृंखला में लगातार तीन बार दो विकेट चटकाते हुए अपने रेटिंग अंकों को 818 तक पहुंचाया जो उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है.

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बुधवार को जारी आईसीसी की नवीनतम पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए.

चौंतीस साल के चक्रवर्ती ने पांच मैच की घरेलू श्रृंखला में लगातार तीन बार दो विकेट चटकाते हुए अपने रेटिंग अंकों को 818 तक पहुंचाया जो उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है.

इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने श्रृंखला के शुरुआती तीन मैच में छह विकेट लिए जिसमें धर्मशाला में पिछले मैच में चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट चटकाकर किफायती गेंदबाजी करना भी शामिल है. भारत ने धर्मशाला में हुआ मैच सात विकेट से जीता था.

चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (699) पर 119 अंक की विशाल बढ़त बनाए हुए हैं. साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के मामले में शीर्ष 10 में भी पहुंच गए हैं.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने वाले शानदार प्रदर्शन के दम पर चार स्थान ऊपर 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन (14 स्थान ऊपर 25वें स्थान पर), लुंगी एनगिडी (11 पायदान ऊपर 44वें स्थान पर) और ओटनील बार्टमैन ने भी सुधार किया। बार्टमैन शीर्ष 100 से बाहर से 68वें स्थान पर पहुंच गए.

टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में भारत के अब रैंकिंग में शीर्ष पांच में दो खिलाड़ी हैं. तिलक वर्मा दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने शीर्ष अपनी पकड़ बनाए रखी है. दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारक्रम (आठ स्थान ऊपर 29वें पायदान पर) और क्विंटन डिकॉक (14 स्थान ऊपर 43वें पायदान पर) की रैकिंग में सुधार हुआ है.

पिछले हफ्ते कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने के बावजूद पाकिस्तान के साइम अयूब टी20 अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं. भारत के शिवम दुबे दो पायदान ऊपर 16वें स्थान पर आ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget