एक्सप्लोरर

World Cup 2023: भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा मुकाबला

ODI World Cup 2023: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा. जानिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Australia Playing 11: 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम 8 अक्टूबर को मेज़बान भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर करेंगे ओपनिंग 

भारत के खिलाफ मैच तक अगर ट्रेविस हेड पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो वह डेविड वॉर्नर के साथ पारी का आगाज़ करेंगे. हेड विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. वहीं वॉर्नर की फॉर्म सभी ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में देख ली है. वह शुरुआत से ही चौथे गियर में बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. 

इसके बाद तीन नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श खेलते दिखेंगे. मार्श पहली गेंद से ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं. फिर अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करेंगे. स्मिथ भी शानदार फॉर्म में हैं और वर्ल्ड कप में वह और भी घातक हो जाते हैं. 

मैक्सवेल के आने से और मज़बूत हो गई है ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ग्लेन मैक्सवेल के आने से ऑस्ट्रेलियाई पहले से और मज़बूत हो गई है. हालांकि, मैक्सी छह नंबर पर खेल सकते हैं. उनसे पहले कैमरून ग्रीन या मार्कस स्टोइनिस के खेलने की उम्मीद है. ये खिलाड़ी किसी भी स्थिति में अपनी टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी खेलेंगे. 

ऐसा होगा गेंदबाजी विभाग 

गेंदबाजी विभाग में स्पिनर की बात करें तो लेगी एडम जम्पा मुख्य स्पिनर रहेंगे. वहीं उनका साथ मैक्सवेल और हेड देंगे. इसके अलावा मिचेल स्टार्क, कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के कंधो पर तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. 

हेड के फिट न होने पर लाबुशेन को मिलेगी जगह 

अगर ट्रेविस हेड पहले मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो फिर मिचेल मार्श उनकी जगह डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करेंगे और मार्नस लाबुशेन को मिडिल ऑर्डर में जगह मिलेगी. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि हेड भारत के खिलाफ मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. 

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget