एक्सप्लोरर

ICC Men’s Test Rankings: एडिलेड में करारी हार के बावजूद कोहली रैंकिग में टॉप पर काबिज स्मिथ के करीब पहुंचे

कोहली के अलावा भारतीय बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन का असर इस रैंकिंग में भी दिख रहा है. चेतेश्वर पुजारा सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गए जबकि अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर आ गए है.

दुबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली. लेकिन कप्तान विराट कोहली में पहली पारी के दौरान 74 रन की पारी के दम पर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग में टॉप पर काबिज स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गए हैं.

रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज भारतीय कप्तान की अर्धशतकीय पारी से उन्हें दो रेटिंग अंक का फायदा हुआ जिससे उनके नाम 888 रेटिंग अंक हो गए है. इस टेस्ट की दोनों पारियों में एक-एक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को 10 अंक का नुकसान हुआ जिससे उनके नाम 901 रेटिंग अंक रह गए. मैच में 46 और छह रन की पारियां खेलने वाले मार्नुस लाबुशेन करियर के सर्वश्रेष्ठ 839 रेंटिंग अंक तक पहुंच गए है. वह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के बाद चौथे स्थान पर बने हुए है.

भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग गिरी कोहली के अलावा भारतीय बल्लेबाजों को खराब प्रदर्शन का असर इस रैंकिंग में भी दिख रहा है. चेतेश्वर पुजारा सातवें से आठवें स्थान पर खिसक गए जबकि अजिंक्य रहाणे शीर्ष 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर आ गए है. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी 14वें स्थान पर खिसक गए है जबकि हनुमा विहारी शीर्ष 50 से बाहर निकल कर 53वें स्थान पर चले गए हैं.

एडिलेड में चार विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर आर अश्विन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ कर गेंदबाजों की रैंकिंग में नौवें पायदान पर शीर्ष भारतीय बन गए हैं. बुमराह 10वें स्थान पर खिसक गए हैं.

मैच में सात विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाज बने हुए है. उन्होंने दूसरे स्थान पर काबिज स्टुअर्ट ब्रॉड पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. दूसरी पारी में आठ रन देकर पांच विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड चार स्थानों के सुधार के साथ शीर्ष पांच में पहुंच गये. पांचवें स्थान पर काबिज इस गेंदबाज के नाम 805 रेटिंग अंक हैं.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के नाम जुड़ा बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड, कप्तानी में पहली बार हुए है ऐसा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भड़के, इन गलतियों को ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget