एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भड़के, इन गलतियों को ठहराया हार के लिए जिम्मेदार

कप्तान विराट कोहली ने हार के बाद खिलाड़ियों की जमकर क्लास ली है. विराट कोहली ने उन गलतियों के बारे में बात की जिनकी वजह से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एडिलेड टेस्ट में 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह से टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन से पहले भारतीय फील्डर्स ने बेहद ही खराब खेल दिखाया. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारतीय फील्डरों के कैच छोड़ने का आस्ट्रेलिया को फायदा मिला.

मयंक अग्रवाल ने आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन का कैच छोड़ा था. पेन ने नाबाद 73 रन बनाते हुए आस्ट्रेलिया को 191 के स्कोर तक पहुंचाया था. पेन का जब कैच छूटा, तो वह 26 रनों पर थे. भारत ने मार्नस लाबुशैन के भी कुछ कैच छोड़े थे.

कोहली ने कहा, "पेन का कैच काफी अहम रहा. मुझे लगता है कि उस समय उनका स्कोर सात विकेट पर 110 (111) रन था, वहां पेन को मौका मिला और उन्होंने 70 के करीब रन बना दिए. लाबुशैन को भी कुछ मौके मिले. टेस्ट क्रिकेट में आपको इस तरह के मौके भुनाने होते हैं, क्योंकि यह आपको काफी महंगे साबित हो सकते हैं. हमने देखा है कि टेस्ट क्रिकेट में कैच न लेने का परिणाम काफी बुरे हो सकते हैं. टीम आपको बार-बार मौका नहीं देती हैं. जब आपको मौका मिले आपको उसे भुनाना चाहिए. अगर वो कैच पकड़ लिए जाते और हमारे पास कुछ और रनों की बढ़त होती तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होता."

विराट के लिए निराशाजनक रहा साल 2020

वैसे साल 2020 विराट कोहली के लिए निजी तौर पर बेहद ही निराशाजनक रहा. विराट कोहली 2008 के बाद पहली बार किसी कैलेंडर ईयर में एक भी शतक नहीं जड़ पाए. इसके साथ ही विराट कोहली को इस साल लगातार तीन टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के बाद कप्तान विराट कोहली इंडिया वापस लौट रहे हैं. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी की शुरुआत में पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं.

मोहम्मद आमिर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, PCB मैनेजमेंट के लिए लगाए नए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget