एक्सप्लोरर

BAN vs SL: तमीम इकबाल पर ICC ने लगाया भारी जुर्माना, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में दी थी 'गाली'

बांग्लादेश को इस मैच में श्रीलंका के हाथों 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मेजबान बांग्लादेश 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही.

BAN vs SL: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान मैच अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. बांग्लादेश को इस मैच में श्रीलंका के हाथों 97 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मेजबान बांग्लादेश 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रही.

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "तमीम को आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया. इसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है."

आईसीसी ने साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है. यह मामला शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने आगे कहा कि तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है. मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम पर यह आरोप लगाए थे.

तीसरे वनडे में कुसल परेरा ने श्रीलंकाई टीम के लिए शतक बनाया. उनके इस शतक की बदौलत श्रीलंका ने बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार विकेट चटकाए. जवाब में, बांग्लादेश कीशुरुआत बेहद खराब रही. तमीम इकबाल की अगुवाई वाली टीम कुल 189 रन पर आउट हो गई. दुष्मंथा चमीरा ने बांग्लादेशी बल्लेबाजी लाइनअप को नष्ट कर दिया. चमीरा ने 9 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 5 विकेट झटके और सिर्फ 16 रन दिए. बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget