एक्सप्लोरर

श्रीलंका पर रोमांचक जीत के साथ भारत ने किया सीरीज पर कब्जा

तीन मैचों की सीरीज में भारत ने कब्जा जमा लिया है.

आईसीसी चैंपियनशिप के लिए श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान टीम पर सात रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की जीत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया ने विकेट के आगे और विकेट के पीछे शानदार खेल दिखाया.

कप्तान मिताली राज ने भी अर्द्धशतकीय पारी खेल टीम को सीरीज दिलाने में आहम भूमिका निभाई. दूसरा मैच खेल रही 20 साल की तानिया ने 66 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली और मिताली (121 गेंदों पर 52 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी करके भारत को शुरुआती झटकों से उबारा.

इन दोनों के अलावा दयालन हेमलता की 31 गेंदों पर 35 रन की तेजतर्रार पारी से पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 219 रन बनाने में सफल रही.

श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 48.1 ओवर में 212 रन पर आउट हो गयी. उसकी तरफ से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 57, शशिकला श्रीवर्धने ने 49 और नीलाक्षी डिसिल्वा ने 31 रन का योगदान दिया. भारत के लिए मानसी शर्मा ने एकबार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर तीन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर दो विकेट लिए.

श्रीलंका को आखिरी चार ओवर में 17 रनों की जरूरत थी और उसके तीन विकेट बचे हुए थे, लेकिन भारत ने तीन ओवरों में तीनों विकेट निकालकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. तानिया ने इनमें से दो विकेट निकालने में भूमिका निभायी.

इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पूनम राउत (चार) स्मृति मंदाना (14), हरमनप्रीत कौर (सात) और दीप्ति शर्मा (12) के विकेट जल्दी गंवा दिए. इससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 66 रन हो गया. मिताली और तानिया ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली. तानिया ने अपनी पारी में नौ चौके लगाये जबकि मिताली की पारी में चार चौके शामिल हैं.

दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे 16 सितंबर को कातुनायके में खेला जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget