एक्सप्लोरर

CT17: आज सेमीफाइनल में जंग PAK के गेंदबाजों और ENG के बल्लेबाजों की

CT17: आज सेमीफाइनल में जंग PAK के गेंदबाजों और ENG के बल्लेबाजों की कार्डिफ: ग्रुप दौर में अपने सभी विपक्षियों को मात देने वाली मेजबान इंग्लैंड आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में आज जब मैदान पर उतरेगी तो उसे पाकिस्तान के मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. पाकिस्तान ने सोमवार को ग्रुप-बी के आखिरी मैच में रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को तीन विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 236 रन के छोटे स्कोर पर सीमित कर दिया था. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, हसन अली और स्पिन गेंदबाज इमाद वसीम इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी की भी परीक्षा ले सकते हैं. जुनैद और आमिर ने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. अगर पाकिस्तान मेजबान इंग्लैंड को मात देने में कामयाब हो जाता है तो वह 1999 विश्व कप के बाद आईसीसी के 50 ओवरों के किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचेगा. आखिरी बार पाकिस्तान ने 2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद वह कभी आईसीसी के 50 ओवरों के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका. गेंदबाजी में जो लाभ पाकिस्तान को मिलता दिख रहा है, वह उसकी कमजोर बल्लेबाजी के कारण कितना फायदेमंद होगा, यह मैच के दिन ही पता चल सकेगा. कप्तान सरफराज अहमद, सलामी बल्लेबाज फखर जमान और गेंजबाज आमिर ही पिछले मैच में टीम के लिए रन कर पाए थे. सरफराज ने श्रीलंका के खिलाफ अहम समय में नाबाद 61 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. दूसरी तरफ इंग्लैंड बल्ले और गेंद दोनों से शानदार फॉर्म दिखा रहा है. उसने ग्रुप-ए के अपने सभी तीन मैचों में जीत हासिल की थी. बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है और इसमें काफी गहराई है. उसके पास एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयोन मॉर्गन, बेन स्टोक्स और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज हैं. यह सभी इस टूर्नामेंट में अभी तक अपने बल्ले का रंग दिखा चुके हैं. गेंदबाजी में भी इंग्लैंड काफी संतुलित है. उसके पास लियाम प्लंकेट, मार्क वुड, जैक बॉल, स्टोक्स के रूप में इन फॉर्म तेज गेंदबाज हैं. वहीं मोइन अली और आदिल रशीद के रूप में दो स्पिनर हैं. इंग्लैंड को घर में खेलने का भी फायदा मिलेगा. दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखा जाए तो इंग्लैंड का इस मैच में पलड़ा काफी भारी लग रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget