एक्सप्लोरर

Sri Lanka Cricket: ICC ने तत्काल प्रभाव से निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता, जानें क्यों लिया ये फैसला

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड में पिछले कुछ दिनों से कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है. आईसीसी ने अब उनकी सदस्यता निलंबित कर दी है.

Sri Lanka Cricket Team: आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में श्रीलंकाई सरकार के द्वारा दखल दिए जाने के कारण उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार के बीच पिछले कई दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. श्रीलंका की सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा संचालन समिति पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए हैं, और बीते गुरुवार को श्रीलंकाई सदन में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें श्रीलंका की मौजूदा संचालन समिति को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया.

श्रीलंका क्रिकेट में श्रीलंकाई सरकार द्वारा की गई इस दखल के बाद आईसीसी ने शुक्रवार को एक मीटिंग बुलाई, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई. आईसीसी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार का यह फैसला पसंद नहीं आया और इसलिए श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. आईसीसी ने बतौर सदस्य श्रीलंका पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

आईसीसी द्वारा निलंबित करने पर क्या होगा?

आईसीसी अगर किसी देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर देता है, तो वो देश बैन हटने तक किसी भी तरह के आईसीसी इवेंट का हिस्सा नहीं बन सकता है. इसका मतलब है कि अब जब तक श्रीलंका की सदस्यता को फिर से बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक श्रीलंका की क्रिकेट टीम आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगी. आईसीसी वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और ये घटनाएं उनके क्रिकेटिंग भविष्य पर खतरा पैदा कर सकती है.

कब क्या हुआ?

इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका सरकार के खेल मंत्री ने शम्मी सिल्वा के नेतृत्व में चलने वाली श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की संचालन समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इस कारण खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सात सदस्यों की एक समिति बनाई थी, जिसमें श्रीलंका के कुछ पूर्व जज भी शामिल थे. इस समिति की अध्यक्षता श्रीलंका को एकमात्र वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को सौंपी गई थी. इसके अलावा अर्जुन रणतुंगा को बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष भी घोषित किया गया था.

इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने सरकार के खिलाफ कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, लेकिन 9 नवंबर को श्रीलंका की सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता साजिथ प्रेमदासा ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसका शीर्षक 'भ्रष्ट श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन को हटाना' था. इस प्रस्ताव को विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ सत्ता पक्ष के नेताओं का भी समर्थन मिला, और सभी की सहमति से श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा संचालन समिति को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया. इस सभी घटनाओं के बाद आज 10 नवंबर को आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लिया, और श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को रद्द कर दिया.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड को पड़ी भारतीय कोच की जरूरत? मॉर्गन ने रवि शास्त्री से की स्पेशल रिक्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget