एक्सप्लोरर

ICC New Rule: स्लो ओवर रेट नियम में आईसीसी ने किया बड़ा बदलाव, WTC के मौजूदा संस्करण से होगा लागू

WTC New Cycle: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए संस्करण की शुरुआत होने के साथ अपने स्लो ओवर रेट के नियम में बड़े बदलाव का एलान किया है. इससे खिलाड़ियों को कम जुर्माने का सामना करना पड़ेगा.

ICC New Rule For Slow Over Rate: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने स्लो ओवर रेट नियम में बड़ा बदलाव करने का एलान किया है. डरबन में चल रही आईसीसी की सालाना मीटिंग में इस नियम में बदलाव को लेकर फैसला लिया गया. यह नया नियम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इसी संस्करण से लागू हो जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को जुर्माने की राशि के मामले में बड़ी राहत मिलेगी. WTC के दूसरे संस्करण के फाइनल में धीमे ओवर रेट की वजह से भारतीय टीम पर जहां 100 फीसदी जुर्माना लगा था. वहीं ऑस्ट्रेलिया पर भी 80 फीसदी का जुर्माना लगाया गया था.

स्लो ओवर रेट के नए नियम में अब किसी भी टीम पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना नहीं लगेगा. आईसीसी की तरफ से जारी की गई अपडेट में बताया गया कि स्लो ओवर रेट की वजह से टीमों पर WTC अंकों का जो जुर्माना लगता था, वह पहले की तरह ही जारी रहेगा. प्लेयर्स पर लगने वाले जुर्माने की प्रतिशत में बदलाव किया गया है.

आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि नए नियम के अनुसार अब प्रत्येक ओवर के लिए प्लेयर्स की मैच फीस में 5 फीसदी की कटौती की जाएगी. तय समय से जितने भी ओवर कम होंगे उस हिसाब से जुर्माने का प्रतिशत बढ़ता जाएगा. इसमें अधिकतम किसी खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 फीसदी ही जुर्माना लगाया जाएगा, जो पहले 100 फीसदी होता था.

80 ओवर पहले टीम को समेटने पर नहीं लगेगा जुर्माना

धीमे ओवर रेट को आईसीसी की तरफ से नियम में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. इसमें यदि कोई टीम 80 ओवर पहले ऑल आउट हो जाती है और नई बॉल ड्यू नहीं होती है तो बॉलिंग टीम को स्लो ओवर रेट के लिए किसी जुर्माने का सामना नहीं करना पड़ेगा. नए संशोधन में 60 ओवरों की मौजूदा सीमा को खत्म कर दिया गया है.

 

यह भी पढ़ें...

Sarfaraz Khan: दिलीप ट्रॉफी में सरफराज खान का फ्लॉप शो, 3 पारियों में बना पाए महज 6 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget