एक्सप्लोरर

धोनी से सीखने की उम्मीद करूंगा: ऋषभ पंत

धोनी से सीखने की उम्मीद करूंगा: ऋषभ पंत

धोनी से सीखने की उम्मीद करूंगा: ऋषभ पंत


मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उम्मीद जताई कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग को लेकर कुछ गुर सीखने को मिलेंगे.


 


उन्नीस साल के पंत ने यहां डीवाई पाटिल टी20 कप के दौरान कहा, ‘‘अपने चयन को लेकर मैं काफी खुश हूं. मैं काफी नहीं सोचता, मैं अपने चयन का लुत्फ उठा रहा हूं.’’ दिल्ली की रणजी टीम की ओर से खेलने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैंने अपनी फिटनेस, विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर काम करता हूं जिससे मुझे मदद मिल रही है. सत्र से पहले मैंने अपने ट्रेनर के साथ अच्छा समय बिताया और इससे मदद मिल रही है.’’ 


 


एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने आज पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी जिससे संकेत जाते हैं कि वे किसे धोनी का उत्तराधिकारी समझते हैं.


 


इस बीच पंत ने उम्मीद जताई कि उन्हें धोनी से सीखने का मौका मिलेगा विशेषकर विकेटकीपिंग.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे से समय धोनी भाई से सीखने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन समय नहीं आया क्योंकि वे अलग टीमों में थे. अब मौका मिला है तो मैं उनसे विकेटकीपिंग के काफी गुर सीखने की कोशिश करूंगा.’’


 


पंत ने कहा कि उन्होंने अनुशासन राहुल द्रविड़ से सीखा जो उनके अंडर 19 कोच और आईपीएल मेंटर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल सर से आपको अनुशासन सीखने को मिलता है. मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनसे निश्चित तौर पर बात करता हूं.’’ पंत ने 10 प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 1080 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 308 रन है.


 


टी20 टीम में चुने गए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि उन्हें नये कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छे रिश्ते की उम्मीद है जिनके साथ वह आईपीएल में खेल चुके हैं.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मुझे जिंबाब्वे दौरे के बाद टी20 टीम में जगह मिली. मैं रोमांचित हूं क्योंकि पहली बार मैं पूरी टीम के साथ खेलूंगा.’’ चहल ने कहा, ‘‘मैं विराट के साथ तीन साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की ओर से खेला हूं. मुझे पता है कि वह कैसे बदलाव करता है. माही भाई (धोनी) के साथ अलग और अच्छा अनुभव था. मैं एक बार फिर विराट के मार्गदर्शन में खेलूंगा. यह अच्छा रिश्ता होगा क्योंकि मैं तीन साल उसके मार्गदर्शन में खेल चुका हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget