एक्सप्लोरर

मैं भारत के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं: सुरेश रैना

भारतीय टीम में नंबर-4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. रैना ने कहा कि, मैं भारत के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना का मानना है कि वह अभी भी वनडे और टी-20 टीम में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. रैना ने आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत के लिए मैच खेला था और टी-20 विश्व कप से पहले टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं. वर्ष 2020 और 2021 में लगातार दो विश्व कप खेले जाने हैं. 'द हिन्दू' ने गुरुवार को रैना के हवाले से बताया, "मैं भारत के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं. मैंने पहले भी उस स्थान पर बल्लेबाजी की है और अच्छा प्रदर्शन किया है. दो विश्व कप खेले जाने हैं और मैं मौके की तलाश में हूं." भारतीय टीम में नंबर-4 का स्थान लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ समय तक अंबाती रायडू को नंबर-4 पर खिलाने के बाद चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए विजय शंकर को टीम में चुना. शंकर के चोटिल होने के बाद युवा ऋषभ पंत को इस स्थान पर मौका दिया जा रहा है, लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. रैना ने कहा, "वह भ्रमित दिखाई देते हैं और अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं. वह सिंगल की तलाश करते हैं, गेंद रोकते हैं और फिर लगता है कि वह चीजों को समझ नहीं पा रहे हैं." उन्होंने कहा, "किसी को उनसे बात करने की जरूरत है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों से करते हैं. क्रिकेट एक मानसिक खेल है और पंत को समर्थन की जरूरत है ताकि वह अपना आक्रामक खेल खेल सके. ऐसा लग रहा है कि अभी वह खुलकर नहीं खेल रहे हैं और यह काम नहीं कर रहा है." रैना ने यह भी कहा कि धोनी अभी भी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं. उन्होंने कहा, "वह अभी भी फिट है, एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं और अभी भी खेल के सबसे बड़े फिनिशर हैं. टी-20 विश्व कप में भारत के लिए धोनी महत्वपूर्ण साबित होंगे."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget