एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022 Prize Money: चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड पर पैसों की बारिश, जानें टीम इंडिया को मिले कितने करोड़

India Prize Money T20 WC: इंग्लैंड ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराया. इस जीत के बाद उसे इनाम के तौर पर करोड़ों रुपये मिले हैं.

T20 World Cup 2022 Prize Money: इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया है. उसने पाकिस्तान 5 विकेट से हराया. इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम को इनाम के तौर पर भारी भरकम राशि दी गई. टी20 विश्वकप की विनर टीम इंग्लैंड को इनाम के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर दिए गए. अगर भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो यह करीब 12 करोड़ और 88 लाख रुपये होंगे. वहीं टीम इंडिया को भी अच्छी खासी रकम दी गई है. भारत और न्यूजीलैंड को बराबर ही इनामी राशि मिली.

टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. जबकि न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान ने हराया था. लिहाजा भारत और न्यूजीलैंड को 4-4 लाख डॉलर इनाम के तौर पर दिए गए. अगर भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये होंगे. इस तरह भारतीय टीम की इनामी राशि करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये हुए. इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' मिलने पर दिया गया. 

पाकिस्तान की बात करें तो उसे इंग्लैंड के बाद सबसे ज्यादा रकम मिली. वह इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हारी है. लिहाजा उसे 8 लाख डॉलर दिए गए. अगर इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह 6 करोड़ 44 लाख रुपये होंगे. टूर्नामेंट पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं था. लेकिन 3 मैचों में जीत और अच्छी किस्मत होने की वजह से वह फाइनल तक पहुंच गई. टूर्नामेंट के सभी समीकरण पाकिस्तान के पक्ष में रहे. हालांकि फाइनल टीम की किस्मत काम नहीं आई.

आईसीसी ने सुपर 12 के मैचों को जीतने वाली टीमों को 40-40 हजार डॉलर इनाम के तौर पर दिए. यह भारतीय मुद्रा में करीब 32 लाख और 20 हजार रुपये होंगे. फर्स्ट राउंड जीतने वाली टीमों को भी करीब इतनी ही राशि दी गई है. 

गौरतलब है कि टी20 विश्वकप 2022 के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज सैम कर्रन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया. वे पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन की वजह से 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुने गए. कर्रन इस बार सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 6 मुकाबलों में 13 विकेट हासिल किए. 

यह भी पढ़ें : Photos: चैंपियन बनने के बाद फैमली के साथ दिखाई दिए इंग्लैंड के खिलाड़ी, बटलर की वाइफ के चेहरे पर दिखी खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget