एक्सप्लोरर

ICT 2025: भारत ने अब तक कितनी बार जीता है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब? जानें किस देश का रहा है दबदबा

ICT 2025: क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम ने कितनी बार चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीता है? दरअसल इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है.

Indian Cricket Team In ICT 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. हालांकि, भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएगी. लिहाजा, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने मुकाबले न्यूट्र्ल वेन्यू पर खेलेगी, लेकिन क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम ने कितनी बार चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीता है? दरअसल इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. अब तक भारतीय टीम महज एक बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुई है. भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया था.

साथ ही भारतीय टीम एक बार संयुक्त विजेता रही है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 2 बार खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका (भारत के साथ संयुक्त विजेता), वेस्टइंडीज और पाकिस्तान ने 1-1 बार टाइटल जीता है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 में आखिरी बार खेला गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था. इस तरह पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था.

ऐसा रहा है चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का सफर-

बताते चलें कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पहली बार साल 1998 में खेला गया था. इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश ने की थी. साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था. भारतीय टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था. इसके बाद अगले साल भारतीय टीम फिर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल बारिश में धुल गया. इसके बाद भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: ग्रेग चैपल का दावा- एलीट परफॉर्मेंस डिक्लाइन सिंड्रोम से जूझ रहे हैं विराट कोहली, जानिए क्या होता है EPDS?

IND vs AUS 4th Test: तीन नंबर पर खेलेंगे रोहित शर्मा! ध्रुव जुरेल को मिडिल में मिलेगा मौका? बॉक्सिंग डे टेस्ट में होंगे बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget