एक्सप्लोरर

केएल राहुल ने 2019 की बुरी यादें भुलाकर की 2020 शानदार शुरुआत

भारत ने न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया. इस सीरीज में केएल राहुल की बल्लेबाजी खास रही. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. पढ़िए वरिष्ठ खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह का ब्लॉग

पिछले साल सितंबर का महीना केएल राहुल के लिए अच्छा नहीं था. केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम से बाहर किया गया. अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक केएल राहुल को टीम से बाहर करने का फैसला कप्तान विराट कोहली के लिए आसान नहीं था. लेकिन उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर ये फैसला तब किया जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल एक के बाद एक फ्लॉप हुए. उस सीरीज के दो टेस्ट मैच की चार पारियों में कुल मिलाकर केएल राहुल ने 101 रन बनाए थे. इसमें से उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रनों का था. इसी दौरान शिखर धवन की टीम में वापसी हुई थी तो लिमिटेड ओवर मैचों में भी केएल राहुल टीम से बाहर ही थे. टीम से बाहर होने के बाद केएल राहुल का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में आया था. उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी एक तस्वीर डाली जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा ‘चिलिंग’. इस तस्वीर के वायरल होते ही केएल राहुल को लोगों ने जबरदस्त ट्रोल किया. सोशल मीडिया में यहां तक लिखा गया कि ठीक से बल्लेबाजी करो वरना चिलिंग ही करते रह जाओगे. इसके बाद केएल राहुल घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए उतरे. उन्होंने अपने खेल में वो गंभीरता और परिपक्वता को शामिल किया जो शायद कुछ हद तक कम होती दिख रही थी. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अपनी टीम कर्नाटक के लिए 60 से ज्यादा की औसत से रन बनाए. इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया. नतीजा कुछ महीनों के भीतर ही एक बार फिर उनकी किस्मत ने ‘टर्न’ लिया और टीम में उनकी वापसी हुई. इस बार टीम में वापसी के बाद केएल राहुल एक नए खिलाड़ी लग रहे हैं. टी-20 सीरीज में चुने गए प्लेयर ऑफ द सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में केएल राहुल की फॉर्म कमाल की थी. इस सीरीज के शुरू होने से पहले सबसे ज्यादा डर इसी बात का था कि टी-20 में कीवियों के टीम इंडिया पर भारी पड़ने की संभावना थी. पिछले दौरे में भी न्यूजीलैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया था. न्यूज़ीलैंड की टीम में टी-20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी थे. ऐसे बल्लेबाज थे जिनकी स्ट्राइक रेट 150 रनों से ज्यादा की है. ऐसे में भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की. उस मैच में जीत के हीरो केएल राहुल भी थे. भारतीय टीम ने उस मैच में न्यूज़ीलैंड को 200 रनों के ज्यादा का लक्ष्य हासिल करके जीत हासिल की थी. इसके बाद के मैचों में भी केएल राहुल की फॉर्म शानदार रही. टीम इंडिया ने चाहे पहले बल्लेबाजी की या बाद में केएल राहुल भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद रहे. टी-20 सीरीज के 5 मैचों में राहुल ने 56 की औसत से 224 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस सीरीज के पहले ही कप्तान विराट कोहली ने उन्हें विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी. बहुत लोगों को इस बात की आशंका थी कि केएल राहुल इस दोहरी जिम्मेदारी के बाद थोड़ा कमजोर दिखेंगे. लेकिन उन्होंने इस सोच से उलट अपने प्रदर्शन को ना सिर्फ और बेहतर किया बल्कि खुलकर ये बात कही कि विकेटकीपिंग की वजह से उन्हें बल्लेबाजी में भी अच्छी खासी मदद मिल रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि विकेट के पीछे से वो पिच के मिजाज को और नजदीक से देख रहे हैं और बेहतर भांप रहे हैं. क्या बड़े बदलाव दिखते हैं केएल राहुल की बल्लेबाजी में केएल राहुल ने इस सीरीज में सबसे पहले अपने ‘माइंडसेट’ में बदलाव किया है. उनकी बल्लेबाजी को समझने वाले जानते हैं कि वो मैदान के किसी भी हिस्से में शॉट्स खेल सकते हैं. लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अपने शॉट्स खेलने के लिए सही गेंदों का इंतजार किया. पांचवे मैच की कॉमेंट्री के दौरान ये बात वीवीएस लक्ष्मण जैसे शानदार तकनीक वाले बल्लेबाज ने कही. केएल राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी और अपनी काबिलियत को दिखाने के लिए अपनी सोच में बदलाव किया है. यही बदलाव 2020 में उनके लिए शानदार शुरुआत भी बना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget