एक्सप्लोरर

ICC कैसे तय करती है खिलाड़ियों की रैंकिंग? किस फॉर्मूले का होता है इस्तेमाल; आसान भाषा में जानें पूरा गणित

ICC Ranking Formula: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद प्रत्येक बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी करता है. यहां जानिए खिलाड़ियों की रैंकिंग कैसे तय की जाती है?

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) प्रत्येक बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की रैंकिंग (Latest ICC Ranking Update) जारी करता है. हाल ही में जारी हुई टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शुभमन गिल टॉप-10 से बाहर हो गए हैं, जबकि उन्होंने भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए. गिल ने टेस्ट सीरीज में कुल 754 रन बनाए थे. वहीं कम रन बनाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह नंबर-1 बने हुए हैं, वहीं सिराज को भी बंपर फायदा हुआ है. यहां जानिए आखिर आईसीसी किस फॉर्मूले से खिलाड़ियों की रैंकिंग तय करता है.

ICC रैंकिंग का फॉर्मूला

खिलाड़ियों को 0 से 1000 पॉइंट्स के पैमाने पर रेटिंग दी जाती है. यही रेटिंग पॉइंट्स खिलाड़ी की रैंकिंग तय करते हैं. इसमें 500 रेटिंग पॉइंट्स का स्कोर अच्छा माना जाता है, जबकि 750 से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी आमतौर पर दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज/बल्लेबाजों में शामिल होते हैं. 900 से अधिक रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि ऐसा क्रिकेट में बहुत कम ही देखा जाता है.

ICC खिलाड़ियों की रैंकिंग कई पहलुओं को ध्यान में रखकर करता है. इसके लिए अंक आधारित प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है. रैंकिंग देते समय ध्यान रखा जाता है कि खिलाड़ी का व्यक्तिगत प्रदर्शन कैसा रहा, विपक्षी टीम कितनी तगड़ी रही और यह भी ध्यान रखा जाता है कि प्लेयर ने कितनी आसान या कठिन परिस्थिति में रन बनाए या विकेट लिए हैं. उदाहरण लें तो कोई बल्लेबाज कठिन पिच, कठिन परिस्थितियों और कठिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा स्कोर करता है तो उसे अधिक अंक मिलेंगे.

कौन देता है रैंकिंग?

रैंकिंग देने में किसी मानव का कोई योगदान नहीं होता, क्योंकि रैंकिंग के लिए एक एल्गोरिदम सेट किया जा चुका है. यह एल्गोरिदम ना केवल खिलाड़ी के ओवरऑल प्रदर्शन पर ध्यान देता है, बल्कि यह भी देखता है कि खिलाड़ी के रनों या विकेटों का मैच पर कितना असर पड़ा. साफ शब्दों में समझें तो रैंकिंग, रेटिंग पॉइंट्स के आधार पर तय की जाती है. किसी खिलाड़ी के रेटिंग पॉइंट्स 0-1000 तक हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में कौन चुनता है प्लेयर ऑफ द सीरीज का विजेता? बेहद अनोखा है नियम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
शिखर धवन की पत्नी ने पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत, कहा- 'मैं बहुत भाग्यशाली'
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget