एक्सप्लोरर

बुमराह के टैलेंट पर कोई शक कैसे कर सकता है: शमी

शमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, एक के बाद एक कई वनडे में बुमराह के कई मैच जिताऊ प्रदर्शनों को लोग कैसे भूल सकते हैं?

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम साथी जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है. शमी ने कहा है कि बुमराह ने देश के लिए जो कुछ हासिल किया है, उसे भूलाया नहीं जा सकता है. बुमराह को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक भी विकेट नहीं मिला था. बुमराह और शमी इस समय यहां सेडन पार्क में न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के लिए खेल रहे हैं. इस मैच में शमी ने अब तक तीन और बुमराह दो विकेट लिए हैं. शमी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददातओं से कहा, "एक के बाद एक कई वनडे में बुमराह के कई मैच जिताऊ प्रदर्शनों को लोग कैसे भूल सकते हैं? मैं समझ सकता हूं कि हम किसी विषय पर चर्चा कर रहे हैं. सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने दो मैचों में प्रदर्शन नहीं किया है. आप सिर्फ मैच जीतने से ही उनकी क्षमता को नजरअंदाज नहीं कर सकते" उन्होंने कहा, "बुमराह ने भारत के लिए जो हासिल किया है, उसे आप कैसे भूल सकते हैं या कैसे उसे अनदेखा कर सकते हैं? इसलिए अगर आप सकारात्मक सोचते हैं, तो यह खिलाड़ी के लिए भी अच्छा होता है और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ता है." शमी ने साथ ही बताया कि जब खिलाड़ी का खराब समय आता है तो कैसे लोग अपनी सोच कैसे बदल लेते हैं. शमी ने कहा, "लोग बहुत अलग तरीके से सोचते हैं और जब आप कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आपके बारे में उनका ²ष्टिकोण बदल जाता है. इसलिए हमारे लिए यह सही है कि हमें ज्यादा सोचना नहीं चाहिए." शमी ने जहां एक ओर बुमराह का बचाव किया तो उसने दूसरी ओर उन्होंने युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी तारीफ की. शमी ने कहा, "वह युवा है. उनके पास प्रतिभा, गति और ऊंचाई है और इसलिए उन्हें इसका फायदा भी मिलता है. लेकिन हां, किसी को तो उनका मार्गदर्शन करना है और उन्हें अपने साथ लेकर चलना है. उन्हें समर्थन की जरूरत है. वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन सीधे अनुभव नहीं मिलेगा. उम्मीद है कि यह समय जल्द ही आएगा और हम सीनियर उनकी मदद करने के लिए वहां हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget