एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भी WTC फाइनल खेलेगा भारत? जानें कैसे 'असंभव' को संभव करेगी टीम इंडिया

India WTC Final Qualification Scenario: भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज हार जाता है. जानें क्या उसके बाद भी टीम इंडिया फाइनल खेल पाएगी?

Latest WTC Points Table Scenarios: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम 'करो या मरो' की लड़ाई लड़ रही है. यही सीरीज तय करेगी कि टीम इंडिया अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगी या नहीं? समीकरण ऐसे बन रहे हैं कि भारत यदि ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 4-1 से हरा देता है तो वह बिना किसी मुश्किल में पड़े खिताबी भिड़ंत में प्रवेश कर जाएगा. मगर तब क्या होगा अगर टीम इंडिया इस शृंखला को हार जाता है. क्या सीरीज में हार के बाद भी रोहित एंड कंपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है?

भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 या 3-1 से मात दे देता है, तो वह बिना किसी मुश्किल में पड़े क्वालीफाई कर जाएगी. अगर टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिलती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका सीरीज का एक मैच हर हाल में ड्रॉ पर छूटे. वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-2 से बराबर रहती है तो भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंच पाएगी जब श्रीलंका आगामी टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम को 2-0 से हराए.

अगर सीरीज हारा भारत, तो क्या?

एक चौंकाने वाला समीकारण यह भी है कि अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3-2 से हार मिलती है, तो भी वह खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पा सकती है. सीरीज 3-2 से हारने पर रोहित एंड कंपनी तभी फाइनल खेल सकती है जब पाकिस्तान आगामी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराए और ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का कम से कम एक मैच ड्रॉ पर छूटे.

WTC पॉइंट्स टेबल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका अभी टॉप पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 63.33 है. ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर विराजमान है, जिसका प्रतिशत अभी 60.71 है. वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद भारत का पॉइंट्स प्रतिशत 57.29 है. अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में 2-0 की हार के बाद टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद श्रीलंका की फाइनल की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं.

यह भी पढ़ें:

PCB की इस मांग को ICC ने ठुकराया, आज होगा शेड्यूल का एलान? 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खत्म हो गया विवाद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget