एक्सप्लोरर

अर्शदीप सिंह कैसे बल्लेबाजों के लिए बनते हैं 'काल'? सचिन तेंदुलकर ने टेक्निकल तरीके से समझाया

Arshdeep Singh: भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह धीरे-धीरे टीम के लिए मुख्य तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार होते जा रहे हैं. अर्शदीप सिंह को लेकर सचिन तेंदुलकर ने टेक्निकल तरीके से बात की.

Sachin Tendulkar On Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह धीरे-धीरे टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं. भारत के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलने वाले अर्शदीप अब टीम के वनडे सेटअप में भी शामिल होते नजर आ रहे हैं. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. भारत के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके अर्शदीप दिन-ब-दिन खतरनाक गेंदबाज बनते जा रहे हैं. अब सचिन तेंदुलकर ने बताया टेक्निकल तरीके से बताया कि क्यों अर्शदीप सिंह घातक होते जा रहे हैं. 

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बताया कि वह कब से अर्शदीप सिंह को फॉलो कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि कैसे अर्शदीप अपने अंदर बदलाव ला रहे हैं, जिससे वह घातक गेंदबाज बनते जा रहे हैं. 

सचिन तेंदुलकर ने कहा, "मैं एक मैच में (आईपीएल मैच) उन्हें बॉलिंग करते हुए देखा था, जब वह आंद्रे रसेल को बॉलिंग कर रहे थे. उनका एक गेम प्लान बना हुआ था कि ऑफ स्टंप के बाहर उसे वाइड यॉर्कर करना है. वह मुझे परेशान नहीं दिखा. उन्होंने अपना गेम प्लान फॉलो किया. उस दिन से मैं उसे फॉलो करते आ रहा हूं."

दिग्गज तेंदुलकर ने आगे कहा, "शुरू में उनके पास एक ही अंदर वाला बॉल था. लेकिन वह खतरनाक गेंदबाज बने. अभी अगर हम देखें, तो उनकी रिस्ट पोजीशन बहुत अच्छी है. अंदर-बाहर दोनों कर पाते हैं. जब भी कोई अपफ्रंट बॉलर आता है और वह इच्छानुसार स्विंग कर पाता है, तो वह गेंदबाज हमेशा बल्लेबाजों की जिंदगी मुश्किल बनाता है."

फिर आगे बात करते हुए दिग्गज तेंदुलकर ने कहा, "उसने अलग-अलग वेरिएशन डेवलप किए हैं और जब यॉर्कर की बात आती है, तो उन्हें सही लेंथ मिल रही है. यॉर्कर में मैं ये कभी नहीं कहूंगा की स्पीड की जरूरत होती है. यॉर्कर जरूरी नहीं कि 145 से ऊपर की होनी चाहिए. एक अच्छी यॉर्कर 135 की स्पीड पर भी अच्छी यॉर्कर होती है, लेकिन आपको बैट के नीचे लानी होती है. सही लेंथ हिट करिए. बैटर क्रीज पर कहां आगे खड़ा या पीछे खड़ा है या बीच में खड़ा है, उसको पहचानिए और लेंथ को लगातार डालिए. यह कुछ है जो उन्होंने कुछ सालों में डेवलप किया है."  

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG Rajkot: हार्दिक पांड्या की एक गलती पड़ गई भारी, अगर ऐसा होता तो जीत जाती टीम इंडिया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटर राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन का एक्सीलेटर राउंड शुरू, RCB में शामिल हुईं जेस जोनासन
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget